पार्टनर जब करे सेक्स से इनकार तो हो सकती हैं ये वजहें 4

महिलाओं के लिए यह बहुत ज़रूरी है कि वे सेक्स लिए फिजिकली और इमोशनली दोनों तरह से तैयार हों।

पार्टनर जब करे सेक्स से इनकार तो हो सकती हैं ये वजहें 4
कई शारीरिक और मेडिकल कारणों से महिलाओं को सेक्स के दौरान दर्द होता है।© Shutterstock.

Written by Editorial Team |Published : October 22, 2018 10:28 PM IST

पुरुष अक्सर शिकायत करते हैं कि उनकी पार्टनर सेक्स में उतनी रूचि नहीं दिखाती जितना कि वह एक्साइटेड रहते हैं। ऐसे में ना केवल मेल पार्टनर का मूड ख़राब होता है बल्कि इसका असर पूरी सेक्स लाइफ और शादीशुदा ज़िंदगी पर भी पड़ता है। लेकिन आपको यह समझना होगा कि इसके पीछे क्या वजहें हो सकती हैं। दरअसल पुरुषों के विपरीत महिलाओं के लिए यह बहुत ज़रूरी है कि वे सेक्स लिए फिजिकली और इमोशनली दोनों तरह से तैयार हों। जब ऐसा नहीं होता तो वो अक्सर सेक्स में इंट्रेस्ट नहीं लेतीं। आइए जानते हैं इसके अलावा और क्या हो सकते हैं इस इनकार की वजहें-

TRENDING NOW

  1. थकान- यह सबसे बड़ा कारण है जिसके चलते महिलाएं सेक्स से इनकार करती हैं। महिला चाहे कामकाजी हो या हाउस वाइफ, दोनों ही स्थितियों में घर, किचन, बच्चों, सास-ससुर और घर की देखभाल से जुड़े दर्जनों काम रोज़ाना महिलाओं को करने पड़ते हैं। ऐसे में दिनभर काम करने के बाद ज़ाहिर है उन्हें नींद और आराम की अदद ज़रूरत होगी। ऐसे में उन्हें शायद ही सेक्स की ज़रूरत महसूस हो।
  2. रोमांच की कमी- ज़्यादातर भारतीय पुरुष सेक्स को भले ही अहम मानते हों लेकिन फोरप्ले और ऑर्गैज़्म के बारे में उतना नहीं सोचते। हो सकता है आपके बेडरूम में फोरप्ले की कमी आपकी पत्नी का मूड ख़राब कर सकता है। फिर ऐसे में उम्मीद ना करें कि वो सेक्स में सपोर्टिव रहेंगी।
  3. सेक्स के दौरान दर्द और तकलीफ- कुछ शारीरिक और मेडिकल कारणों से महिलाओं को सेक्स के दौरान दर्द होता है। आप अपनी पत्नी से इस बारे में बात करें और ज़रूरी कदम उठाएं।
  4. प्यार की कमी- आपके रिश्ते की गर्मजोशी भी आपकी सेक्स लाइफ को सफल बनाने का एक बड़ा कारण होती है। लेकिन अगर अब सेक्स केवल एक औपचारिकता या ज़रूरत भर रह गयी है जिसके लिए आप दोनों साथ होते हैं, तो ज़ाहिर है आपके रिश्ते की यह बोरियत सेक्स में उनकी रुचि कम कर दे।

About the Author

... Read More