Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

विश्व एड्स दिवस 2017:क्या ख़तना (male circumcision) करने से HIV/AIDS के खतरे को कम किया जा सकता है?

क्या ख़तना करने पर भी सेक्स करते वक्त कंडोम इस्तेमाल करने की ज़रूरत है?

विश्व एड्स दिवस 2017:क्या ख़तना (male circumcision) करने से HIV/AIDS के खतरे को कम किया जा सकता है?

Written by Editorial Team |Updated : December 1, 2017 5:26 PM IST

ख़तना का ये रिवाज सदियों से इस्लाम धर्म में चल रहा है। इस प्रथा के पीछे उनका एक विश्वास होता है। क्योंकि ये माना जाता है कि पुरूषों का ख़तना करने से बहुत सेहत संबंधी फायदे होते हैं। असल में ख़तना करने से साफ-सफाई रखना आसान होता है, यूटीआई, एसटीडी और पिनाइल कैंसर होने के खतरे को कम किया जा सकता है। यहां तक कि इसका भी प्रमाण मिलता है कि ख़तना या सरकमशन करने से एचआईवी इंफेक्शन होने के खतरा हेट्रोसेक्चुअल पुरूषों यानि विषमलिंग कामुक लोगों में कम करता है।

इस संदर्भ में कई स्टडी से ये पता चला है कि जिन पुरूषों का ख़तना हो चुका होता है उनको इस बीमारी के होने का खतरा कम होता है। युगान्डा के स्टडी से ये बात साबित होता है कि महिला पार्टनर एचआईवी पॉजिटिव मिली लेकिन उसका पति इस बीमारी से फ्री रहा। और इसके साथ एचआईवी इंफेक्शन हेट्रोसेक्चुअल पुरूषों में एचआईवी इंफेक्शन होने के खतरा 60 प्रतिशत तक कम हो जाता है।

ख़तना करने से पुरूष एचआईवी इंफेक्शन से बच जाते है-

Also Read

More News

लगभग 70 प्रतिशत पुरूष वैजाइनल और एनल सेक्स करने के वक्त एचआईवी से संक्रमित हो जाते हैं। क्योंकि पेनिस ही एक ऐसा एंट्री पाइंट होता है जो एचआईवी को आमंत्रित करने का अहम् भूमिका निभाता है। स्टडी से ये साबित हुआ है कि जिन लोगो ने ख़तना किया उनको एचआईवी होने का खतरा ख़तना नहीं हुए लोगों के तुलना में कम होता है। असल में पेनिस के फोरस्किन का अंदरूनी सतह और फ्रेनुलोम एचआईवी वायरस से जल्दी संक्रमित हो जाता है अगर उन्होंने असुरक्षित तरीके से सेक्स किया तो।

क्या ख़तना करने पर भी सेक्स करते वक्त कंडोम इस्तेमाल करने की ज़रूरत है?

ख़तना करने पर कुछ हद तक एसटीडी होने के खतरे को कम तो करता है लेकिन पूरी तरह से नहीं। ख़तना किये हुए लोग और नहीं किये लोग दोनों को सेक्स करते वक्त कंडोम पहनने की ज़रूरत है क्योंकि तभी एचआईवी और सेक्चुअल ट्रांसमिटेड इंफेक्शन होने का खतरा कम हो जाता है।

Read this in English.

अनुवादक: Mousumi Dutta

चित्र स्रोत: Shutterstock

संदर्भ

Szabo, R., & Short, R. V. (2000). How does male circumcision protect against HIV infection? BMJ : British Medical Journal320(7249), 1592–1594.

Sawires, S. R., Dworkin, S. L., Fiamma, A., Peacock, D., Szekeres, G., & Coates, T. J. (2007). Male circumcision and HIV/AIDS: challenges and opportunities. Lancet369(9562), 708–713. http://doi.org/10.1016/S0140-6736(07)60323-7

Tobian, A. A. R., & Gray, R. H. (2011). The Medical Benefits of Male Circumcision. JAMA : The Journal of the American Medical Association306(13), 1479–1480. http://doi.org/10.1001/jama.2011.1431

De Vincenzi, I., & Mertens, T. (1994). Male circumcision: a role in HIV prevention?. Aids8(2), 153.

Halperin, D. T., & Bailey, R. C. (1999). Male circumcision and HIV infection: 10 years and counting. The Lancet354(9192), 1813-1815.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Quinn, T. C., Wawer, M. J., Sewankambo, N., Serwadda, D., Li, C., Wabwire-Mangen, F., … & Gray, R. H. (2000). Viral load and heterosexual transmission of human immunodeficiency virus type 1. New England journal of medicine342(13), 921-929

About the Author

... Read More