Written by Sadhna Tiwari|Updated : October 8, 2018 11:47 PM IST
डेटिग के दौरान घंटों बातें करना, मिलने के लिए बेताब रहना, घूमना-फिरना, एक-दूसरे के साथ समय बिताने के बहाने ढूढना काफी आम होता है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि आपका रिश्ता केवल एक पहचान भर बन कर रह जाता है। ना तो इस रिश्ते में आपके बॉयफ्रेंड की दिलचस्पी रहती है और ना ही वह अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए सोचता है। यह खतरे की घंटी भी हो सकती है। जी हां, ऐसी ही कुछ हरकतें बता सकती हैं कि आपका बॉयफ्रेंड आपको धोखा दे रहा है या वह आपसे अलग होेने की फिराक में है। ध्यान दें ज़रा इन बातों पर, कहीं वह ऐसा तो नहीं करता-
Add The HealthSite as a Preferred Source
कभी भी नाराज हो जाता है- किसी भी मुद्दे पर आराम से बात करने की बजाय अगर वो आपसे झगड़ने लगता है या अपना ज्यादा बचाव करने लगता है तो, इस मतलब ये हुआ कि वो आपको गलत ठहराना चाहता है।
केवल ही आप ही संपर्क करती हों- अगर आपको ऐसा लगे कि अपने बॉयफ्रेंड को केवल ही आप ही फ़ोन या मैसेज करती हैं या मिलने का प्लान बनाती हैं और वो कभी पहल नहीं करता है। इसका मतलब है कि अब आपको सब कुछ स्टॉप कर देना चाहिए। क्योंकि प्यार में दोनों को प्रयास करने की ज़रूरत होती है।
वो हमेशा बिजी रहता है- जब आपको ऐसा लगे कि वो मैसेज का बहुत देरी से रिप्लाई करता है, या ऐसा कुछ ऐसा कहता है कि वो दूसरे पर्सनल कामों में बिजी है, तो इसका केवल एक ही मतलब हो सकता है कि वो आपसे दूरी बनाना चाहता है।
आपसे बातें नहीं करता- अगर उसने अपने काम या फैमिली लाइफ आदि के बारे में बात करना बंद कर दिया है, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। इसका मतलब ये है कि वो अब आपसे अपनी फीलिंग्स शेयर नहीं करना चाहता है। या उसको ऐसा लगता है कि अब आप उसके लिए महत्वपूर्ण नहीं हो।
डेट पर खर्चे के बिल से बचने लगे- अगर आपको ऐसा लगता है कि आपका प्रेमी डेटिंग के दौरान बिल भरना या कोई अन्य खर्च करना बंद कर दिया है, तो इसका मतलब ये हुआ कि अब वो आपको पहले की तरह इम्प्रेस नहीं करना चाहता है।
अपने रिश्तेदारों से आपको नहीं मिलाता या उन्हें आपके बारे में नहीं बताता- आप कई महीनों से एक साथ हैं बावजूद इसके उसने आपके बारे में अपने परिजनों को नहीं बताया है। इसका मतलब ये हुआ कि वो आपको अपने परिजनों से नहीं मिलाना चाहता है।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.