Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

6 संकेत आप अपने बॉयफ्रेंड के साथ कभी खुश नहीं रहेंगी!

संकेत जो बताते हैं कि आपका पार्टनर है एक क्रूर व्यक्ति!

6 संकेत आप अपने बॉयफ्रेंड के साथ कभी खुश नहीं रहेंगी!

Written by Editorial Team |Published : July 5, 2017 5:08 PM IST

परपीड़क/ क्रूर या सैडस्ट (Sadists) दूसरों की पीड़ा का आनंद उठाते हैं। वे मनोरोगी और आत्मकामी या नार्सिसिस्ट (narcissists) का एक मिश्रण हो सकते हैं। ऐसे व्यक्ति के साथ किसी रिश्ते में बंधना अच्छा विचार नहीं हो सकता है। भले ही एक परपीड़क व्यक्ति आपको सीधे-सीधे कुछ भी नुकसान न पहुंचाए या अभी तक उसने आपको किसी भी तरह से चोट नहीं पहुंचाई है, लेकिन ऐसा होने में देर नहीं लगेगी।

अगर आपका बॉयफ्रेंड भी ऐसा ही क्रूर व्यक्ति है तो आप उनका व्यवहार कभी भी बदल नहीं सकतीं। यह उसकी काली सच्चाई है और आपको यह समझना होगा कि यह आपके लिए कितना हानिकारक हो सकता है क्योंकि आप एक-दूसरे के साथ काफी समय व्यतीत करते हैं। यदि आप सुनिश्चित नहीं हैं कि आपका प्रेमी या साथी एक क्रूर या सैडस्ट व्यक्ति है, तो ये रहे कुछ ऐसे संकेत हैं जो उसके सही व्यक्तित्व को पहचानने में आपकी मदद कर सकते हैं:

• क्या आपने देखा है कि उसने ज्यादातर अच्छे अवसरों को ख़राब कर दिया है या तब कुछ हंगामा किया हो? उदाहरण के लिए, वह आपके जन्मदिन पर बिना वजह ही आपसे झगड़ जाता है, या नए साल की पार्टी में जाने से पहले आपकी सुंदर ड्रेस और अच्छे मेकअप को बेकार बोलकर आपका मूड ख़राब कर देता है।

Also Read

More News

• उसे आपका नये लोगों के साथ मिलना-जुलना पसंद नहीं आता। वह आपको अपने सबसे अच्छे दोस्तों से मिलने की इजाजत भी अपने नियम-शर्तों के बाद ही देता है। दरअसल, जिस दिन आप उसके अलावा किसी और के साथ अच्छा समय बिताती हैं या खुश हो जाती हैं, तो आपके साथी को क्रोध आता है और वह आपसे गुस्सेभरा व्यवहार करता है।

• वे अच्छे प्रबंधक नहीं हैं। वे अपने अधीनस्थ काम करनेवाले किसी भी व्यक्ति को योग्य नहीं मानते। आपने उसे अपनी टीम को हमेशा कोसते देखा होगा। वास्तव में, वह अपने साथियों के साथ भी सफलता का जश्न नहीं मनाता क्योंकि वह उन्हें श्रेय देने में विश्वास नहीं करता है।

• वे अच्छे लोगों के साथ बुरा है। लेकिन आपने उसे कभी भी किसी गंदे या बदतमीज़ आदमी के साथ लड़ाई या तर्क करते नहीं देखा होगा। लेकिन वह ऐसे लोगों को डांटने और लड़ने के लिए तैयार रहता है जो उसके लिए अच्छे हैं। इसीलिए आपको इस बात पर हैरानी नहीं होनी चाहिए कि लोग आपको ऐसे लोगों से बचने की चेतावनी देते रहते हैं जो रेस्तरां में सर्वर या वेटर्स के साथ बुरा और असभ्य व्यवहार करते हैं।

• वह दूसरों को नीचा दिखलानेवाला लोगों को पसंद करता है और यह अजीब नहीं है। वह लोगों का उपहास करना पसंद करता है। लोगों के शरीर और उनके काम के बहाने उन्हें शर्मिंदा करता है। क्योंकि उसे अन्य लोगों को उदास देखने में आनंद मिलता है।

• दफ्तर में या किसी ग्रुप में, वे अन्य लोगों को टारगेट बनाकर तब तक परेशान करते हैं और उन्हें उस हद तक अपमानित करने की कोशिश करते हैं, जहां व्यक्ति का आत्मविश्वास कम हो जाता है और हर उसे लोगों का सामना करने में मुश्किलें होती हैं। वे अपने आसपास के सबसे अच्छे लोगों को दुखी देखना चाहते हैं।

Read this in English.

अनुवादक-Sadhana Tiwari

चित्रस्रोत-Shutterstock

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

About the Author

... Read More