Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
कद्दू, जिसे आम भाषा में सीताफल भी कहते हैं बेहद स्वास्थ्यवर्धक होता है। ऐसा नहीं है कि सिर्फ कद्दू ही सेहतमंद माना जाता है बल्कि इसके बीज भी पौष्टिक होते हैं क्योंकि ये साइज में थोड़े बड़े और खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होते हैं। कद्दू के बीजों की गिरी ऐसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जो आपके शरीर से कई बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। क्या आप जानते हैं कि बाजार में आसानी से उपलब्ध कद्दू के बीज की गिरी की सिर्फ दो चम्मच रोजाना दूध में मिलाकर पीने से आपका बिगड़ा हुआ स्वास्थ्य दुरुस्त हो सकता है। अगर आप सोच रहे हैं कि इसके क्या-क्या फायदे हैं तो इस लेख में हम आपको कद्दू के बीजों को दूध में मिलाकर पीने के ऐसे फायदों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप चौंक जाएंगे। तो आइए जानते हैं इन बीजों के फायदों के बारे में।
कद्दू की बीजों में जिंक की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है, जो प्रोस्टेट ग्रंथि के लिए बहुत जरूरी होती है। अगर आपकी प्रोस्टेट ग्रंथि बढ़ गई है तो कद्दू के बीजों की गिरी का सेवन पुरुषों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इतना ही नहीं इसमें मौजूद जिंक की मात्रा हमारे इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में कारगर होती है और ये हमें वायरल, सर्दी, खांसी, जुकाम जैसे संक्रमणों से बचाने में मदद करती है।
कद्दू के बीजों में फाइबर की मात्रा हाई होती है, जिनके सेवन से हमारा पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इस कारण से आपको बेवजह खाने की आदत में सुधार होता है। इतना ही नहीं कद्दू के बीजों में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, जिससे आपको वजन कम करने में मदद मिलती है।
जिंक के अलावा कद्दू के बीजों में मैंगनीज, कॉपर, और फॉस्फोरस भी पाया जाता है, जो हमारे ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखने में मदद करते हैं। ये मिनरल्स खून में नमक की मात्रा को सामान्य रखते हैं, जिससे बल्ड प्रेशर कंट्रोल रहता है।
कद्दू के बीजों में मौजूद फाइबर की मात्रा आपकी पाचन क्रिया को धीमा कर देती है, जिससे ब्लड में शुगर के कण कम हो जाते हैं। इस कारण से पैंक्रियाज को सही मात्रा में इंसुलिन बनाने का समय मिलता है और आपके शरीर का ब्लड ग्लूकोज लेवल भी संतुलित रहता है।
कद्दू के बीज में मौजूद आयरन और मैग्नीशियम की मात्रा आपके शरीर में खून की आपूर्ति बढ़ाती है। रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में कद्दू के बीजों की दो चम्मच का सेवन करने से खून की कमी दूर हो जाती है।
महिलाओं में बांझपन की समस्या को दूर करने और प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए कद्दू के बीजों को नियमित डाइट में शामिल करना चाहिए क्योंकि कद्दू के बीज में जिंक और कॉपर होता है, जो शारीरिक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके साथ ही थकान और कमजोरी भी दूर हो जाती है।