Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Signs that your partner is hiding something from you: रिश्ता कोई भी हो उसे चलाने के लिए सिर्फ आपसी प्यार से भी ज्यादा दोनों के बीच में विश्वास और एक दूसरे का सम्मान होना जरूरी है। जब भी रिश्तों के बीच में इन तीनों चीजों में से कोई भी कम होता है, तो वह रिश्ता धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगता है। धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहे रिश्तों को जब संभाला न जाए तो वे टूट जाते हैं। लेकिन कुछ लोग यह अंदाजा ही नहीं लगा पाते हैं कि रिश्ते कमजोर पड़ रहे हैं और उन्हें तब ही पता चलता है जब रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच जाता है। एक दूसरे को पर्याप्त टाइम न दे पाने की वजह से आजकल पति-पत्नी के रिश्ते के बीच खटास आने का खतरा ज्यादा रहता है।
यह खटास धीरे-धीरे बढ़ने लगती है और एक दूसरे से बातें छुपाई जाने लगती हैं। ऐसा अक्सर इसलिए किया जाता है, क्योंकि उन्हें लगने लगता है कि उनका लाइफ पार्टनर उसकी बातों को समझ ही नहीं पाएगा। अगर आपको लगता है कि आपका लाइफ पार्टनर आपके बातें छिपाने लगा है, तो ऐसा आप उनके बात करने के अंदाज से भी पता लगा सकते हैं। जानें बात करने के वे 4 अंदाज जो बताते हैं कि आपका लाइफ पार्टनर आपके बातें छुपाने लगा है।
अगर आपका लाइफ पार्टनर पहले आपकी सारी बातों को सुनता था लेकिन अब उसने धीरे-धीरे आपकी बातों को इग्नोर करना शुरू कर दिया है, तो यह एक अच्छा संकेत नहीं है। अगर आपके कुछ पूछने पर भी बातों को इग्नोर किया जा रहा है, तो हो सकता है कि आपका लाइफ पार्टनर आपके कुछ छिपाने की कोशिश कर रहा हो। अगर आपके कुछ पूछने पर किसी और ही बात का जवाब दिया जा रहा है, तो आपको खुलकर बात करने की जरूरत है।
हर बात को हंसी मजाक में टालना या फिर किसी सीरियस बात का जवाब भी हंसकर देना भी एक हेल्दी रिलेशनशिप का संकेत नहीं है। ऐसा आमतौर पर तब होता है, जब आपका पार्टनर आपको कोई खास बात भुलाने की कोशिश कर रहा है, हालांकि आपको लगता है कि आप किसी भी प्रकार के डॉक्टर के संपर्क
वैसे तो आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी के पास भी टाइम नहीं होता है, लेकिन फिर भी अपने पार्टनर के लिए समय निकालना बहुत जरूरी है। अगर आपका लाइफ पार्टनर आपके लिए समय नहीं निकाल पा रहा है, तो यह भी एक हेल्दी रिलेशनशिप का अच्छा संकेत नहीं है। ऐसा करना कई परेशानियां पैदा कर सकता है, जिसका खास ध्यान रखना जरूरी है।
अगर आपका लाइफ पार्टनर अब आपके बिना ही बाहर घूमने फिरने या फिर पार्टी आदि के प्लान बनाने लगा है, तो यह भी एक संकेत हो सकता है। अगर आपके पूछने पर भी वह टालने की कोशिश कर रहा है, तो उसके बात करने का यह तरीका बताता है कि वह आपको अवॉइड करने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में अपने लाइफ पार्टनर से खुलकर इस बारे में बात करनी चाहिए, ताकि आपसी बीच में किसी भी प्रकार की उलझन को दूर किया जा सके।