• हिंदी

उम्र के अनुसार बेहतर सेक्स कैसे करें, जानें कुछ जरूरी बातें

उम्र के अनुसार बेहतर सेक्स कैसे करें, जानें कुछ जरूरी बातें
बहुत से पुरुष व महिला जब 35 की उम्र तक पहुंचती हैं, तब उनका सेक्स के प्रति झुकाव कम होने लगता है। © Shutterstock

35 की उम्र में सेक्स की फ्रीक्वेंसी 20 की उम्र के मुकाबले कम हो जाती है, पर सेक्स की क्वालिटी में इजाफा जरूर होता है, क्योंकि दोनों पार्टनर काफी मैच्योर हो चुके होते हैं।

Written by Editorial Team |Published : January 8, 2019 8:36 PM IST

खुशहाल जीवन जीने के लिए आनंददायक सेक्स जरूरी है, पर हर उम्र में सेक्स की चाहत में भी बदलाव आते रहते हैं। वजह चाहे उम्र का तकाजा हो, बढ़ती जिम्मेदारयां हों या फिर हार्मोंस में बदलाव। सेक्स की चाहत हर उम्र में बदलती रहती है। किस उम्र में सेक्स की इच्छा में क्या बदलाव आते हैं, उम्र के अनुसार सेक्सुअल डिजायर और एक्शन-रिएक्शन में किस तरह के बदलाव आते हैं, इस पर बहुत कम ही बात की जाती है। जानें, किस उम्र में सेक्स के प्रति क्या और कैसे बदलाव आते हैं।

सेक्स के दौरान उत्तेजना के बाद भी नहीं पा रहे ऑर्गेज्म ? कहीं ”ऑर्गेज्म डिस्फंक्शन” तो नहीं इसकी वजह

टीनएज

Also Read

More News

- किशोरावस्था में सेक्स हार्मोंस का स्तर काफी तेजी से बढ़ता है। सेक्स को लेकर उत्सुकता और रोमांच भी काफी होता है, इसलिए सेक्स को लेकर एक्सपेरिमेंट्स भी इसी उम्र में अधिक होते हैं।

- सेक्स को लेकर सबसे अधिक फैंटेसी, ड्रीमिंग भी इसी उम्र में होती है।

20 से 35 तक की उम्र

- इस उम्र में सेक्सुअल संतुष्टि के लिए मन में बहुत उत्साह व उत्तेजना रहती हैं।

- एक-दूसरे को छूना, सहलाना, किस-हग करना और फिर वे ये मानकर चलते हैं कि सेक्स इसी के आगे का एक खूबसूरत पड़ाव है।

- युवा लड़के अक्सर तरह-तरह के सपने और फैंटेसी की दुनिया में खो जाते हैं।

- वे आपस में सेक्स के बारे में चर्चा भी खूब करते हैं। उनमें सेक्स को लेकर कई तरह की जिज्ञासाएं व उत्तेजना भी बहुत रहती हैं।

- इस उम्र में अधिकतर लड़कियां अपनी इच्छाओं को बताने से खुद को रोकती हैं।

- वे चाहती हैं कि पार्टनर खुद उन्हें समझें। यदि प्रेमी या पति इसे नहीं समझते या वे अधिक संवेदनशील नहीं हैं, तो इससे उनमें तनाव व डिप्रेशन बढ़ने लगता है।

- आमतौर पर इस उम्र की युवतियों में कई बार तीव्र सेक्सुअल इच्छा होती है, पर वे पार्टनर से अपने मन की बात कहने से हिचकिचाती हैं।

सुहागरात पर सेक्स के लिए जल्दबाजी न मचाएं, इससे पहले जान लें ये जरूरी बातें

35-50 तक की उम्र

- बहुत से पुरुष व महिला जब 35 की उम्र तक पहुंचती हैं, तब उनका सेक्स के प्रति झुकाव कम होने लगता है।

- ऐसा भी नहीं है कि उनकी इच्छाओं में कमी होती है, बल्कि ये परिवर्तन शारीरिक स्तर से उठकर भावनात्मक व समझदारी की ओर मुड़ जाता है।

- दोनों की ही पहली जरूरत यह होती है कि वे एक-दूसरे से भावनात्मक व बौद्धिक स्तर पर जुड़ें, तभी वे एक-दूसरे की सेक्सुअल इच्छाओं को महसूस कर सकते हैं।

- 35 की उम्र में सेक्स की फ्रीक्वेंसी 20 की उम्र के मुकाबले कम हो जाती है, पर सेक्स की क्वालिटी में इजाफा जरूर होता है, क्योंकि दोनों पार्टनर काफी मैच्योर हो चुके होते हैं।

- सर्वे के अनुसार, चालीस या उससे अधिक उम्र की महिलाएं सेक्स को सबसे ज्यादा एन्जॉय करती हैं।

- इस उम्र तक आते-आते दोनों पार्टनर जान चुके होते हैं कि एक-दूसरे को किस तरह से आनंद व रिलैक्सेशन देना है। किसे क्या पसंद है। इस कारण इस उम्र में सेक्स बेहतर व संतुष्टि देने वाला होता है।

- महिलाओं में हार्मोनल बदलाव सबसे अधिक इसी उम्र में होते हैं। मेनोपॉज के करीब होने की वजह से भी मूड में बदलाव, सेहत संबंधी परेशानियां सेक्स लाइफ को प्रभावित करती हैं।

क्या आप सेक्सुअल हाइजीन का रखते हैं ख्याल ?

50 के बाद की उम्र

- पचास के बाद की उम्र तक आते-आते अधिकतर स्त्री-पुरुष सेक्स के बारे में बात करने से कतराते हैं।

- उन्हें लगता है कि अब उनकी सेक्स एन्जॉय करने या इस बारे में सोचने की उम्र नहीं रही, क्योंकि अब वे सास-ससुर व दादा-दादी बन गए हैं।

- इस उम्र में उतनी एनर्जी, चुस्ती-फुर्ती न रहने और ठीक तरह से सेक्सुअल रिलेशन न कर पाने के डर के कारण भी सेक्स से दूर रहना ही बेहतर समझते हैं।