Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप उस रिश्ते को कहते हैं जिसमें दोनों लोग दो अलग अलग शहरों या देशों में रहते हैं। ऐसे रिश्ते को लेकर आम धारणा ये है कि दूरी की वजह से दो लोग एक दूसरे को उतना वक्त नहीं दे पाते जितना एक रिश्ते को सींचने के लिए जरूरी होता है। ये भी कहा जाता है कि इस रिश्ते में शक की गुंजाइश ज्यादा होती है, लिहाजा ऐसे रिश्तों की उम्र कम होती है। अगर आप भी इस रिश्ते के बारे में कुछ ऐसा ही सोचते हैं, तो हम आपको बता रहे हैं कि ऐसी रिलेशनशिप से आपको क्या-क्या सबक मिलते हैं।
1) धैर्य- जब आप वेट करते हैं, तो अच्छी चीजें आपके पास आती हैं। कई बार ऐसा होता है जब आप मिलने का इंतजार कर रहे है होते हैं लेकिन किस वजह से मिल नहीं पाते हैं। इसे लाकर शुरुआत में आपकी बहस हो सकती है लेकिन लंबा समय आपको धैर्य रखना सीखा देता है। आप शांत और धैर्यपूर्वक अगले बार मिलने का इंतजार करते हैं।
2) विश्वास- जाहिर है आप हर समय साथ नहीं होते हैं। इसलिए हर काम पर नजर रखना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। साथ रहने से आप एक दूसरे पर नजर रखते हैं और कुछ भी उल्टा-सीधा होने पर तनाव और चिंता करने लगते हैं। लेकिन दूर रहने का मतलब यह है कि आप एक-दूसरे पर विश्वास और भरोसा करना सीखते हैं और अपनी असुरक्षाओं को दूर करते हैं।
3) इंडिपेंडेंट- साथ रहते हुए आप पिक एंड ड्रॉप करना जैसे अन्य कामों के लिए अपने पार्टनर पर निर्भर होते हैं। लेकिन लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में आप इंडिपेंडेंट होते हैं और अपने सारे काम खुद करते हैं।
4) समय की कद्र- दूर रहने वाले कपल्स को सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि वो समय की कद्र करना सीख जाते हैं। जाहिर है वो दोनों एक दूसरे के टाइम की वैल्यू को समझते हैं। यह उनकी आदत बन जाती है और वो इस आदत को अपने हार काम में लागू करते हैं। वे समय के साथ यह भी सीखते हैं कि बेशक उन्होंने एक साथ ज्यादा समय नहीं बिताया लेकिन साथ बिताए गए क्षणों को याद रखते हैं।
5) लोगों की कद्र- दूरी से प्यार बढ़ता है। यह काफी सच है। आप लंबे समय ता अपने साथी को नहीं देखते हैं। आप जानते हैं कि खाली जीवन उनके बिना कैसा महसूस होता है और इस तरह आप अपने जीवन के लोगों की कद्र करना सीखते हैं। आप जीवन में उन छोटी-छोटी चीज़ों की सराहना करना भी सीखते हैं, जो लोग आपके लिए करते हैं।
6) फोकस- लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप आपको अपने जीवन में महत्वपूर्ण चीजों पर ध्यान देने और आपको न केवल जीवन के लक्ष्यों को परिभाषित करने बल्कि उन्हें प्राप्त करने में भी आपकी सहायता करती है।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock