एक हेल्दी रिश्ते में नहीं महसूस होनी चाहिए ये 8 फीलिंग्स!
क्या आप भी अक्सर महसूस करते हैं ये सब?
Written by Editorial Team|Published : December 15, 2017 1:27 PM IST
हर रिश्ते में कुछ परेशानियां होती हैं। लेकिन जो बात मायने रखती है वह है कि आप उस व्यक्ति के साथ अपनी बाकी की ज़िंदगी कितनी खुशी-खुशी बिताते हैं। आप अपने फैसले पर पछताए नहीं या यह न सोचें कि केवल आप ही इस रिश्ते को बनाए रखने की कोशिशें कर रहे हैं। एक हेल्दी रिश्ते में दोनों पार्टनर्स को एक जैसी कोशिशें करनी चाहिए। आप कभी-कभार गुस्सा, जलन और निराशा महसूस कर सकते हैं, लेकिन अगर आपको यहां लिखी भावनाओं में से कुछ भी महसूस होता है, तो निश्चित रूप से आपका रिश्ता हेल्दी नहीं है:
अकेलापन: जब आपका साथी काम के लिए शहर के बाहर हो, तब अकेले रहना अलग बात है। लेकिन रिश्ते में होने के बावजूद अकेला होना अच्छा नहीं है। आपने इस व्यक्ति को चुना है क्योंकि आपको एक साथी, विश्वासपात्र और जीवन में एक अच्छे साथ या कम्पनी की जरूरत है। अगर वे आपको अकेला महसूस करने के लिए छोड़ देते हैं, तो क्या इसे एक रिश्ता कहा जा सकता है?
असुरक्षा: यह आपके साथी का कर्तव्य है कि वो आपको यह विश्वास दिलाए कि वह कभी भी भटकेगें नहीं और आपको कोई चिंता करने की ज़रूरत नहीं। इसमें बहस और झगड़ों को कंट्रोल करना भी शामिल है ताकि आप अपने रिश्ते टूटने का डर ना लगे।
विश्वासघात: हम यहां धोखे की बात नहीं कर रहे हैं। ऐसा तब होता है जब आप अपने साथी पर इतना विश्वास करते हैं और वे आपको पूरी तरह से निराश करते हैं। झूठ बोलना या धोखा भी इस का एक हिस्सा है।
फंस गए: आपको यह महसूस नहीं होना चाहिए कि आपको अपने साथी से बेहतर कोई और भी मिल सकता है और अब आप फंस चुके हैं क्योंकि आपने शादी कर ली है। यह भावना जल्द ही या आगे चलकर आपकी दुनिया को खत्म कर देगा और रिश्ते के लिए बिल्कुल हेल्दी नहीं है।
You may like to read
ज़िम्मेदारी: आपको अपने साथी के लिए कुछ भी नहीं करना चाहिए क्योंकि आपको वह आपकी ज़िम्मेदारी नहीं है। इसके अलावा, आपको कभी भी रिश्ते में नहीं रहना चाहिए क्योंकि आपको लगता है कि यह आपका कर्तव्य है या क्योंकि आपको इसकी आवश्यकता है। याद रखें आप जो भी करते हैं वह सब कुछ प्यार और सम्मान की वजह से होना चाहिए।
अलगाव: क्या आप जानते हैं कि यह भावनात्मक शोषण का संकेत है और इसलिए बिल्कुल हेल्दी नहीं है? अगर आप परिवार और दोस्तों से अलग महसूस करते हैं क्योंकि आपका पार्टनर चाहता है कि आप केवल उसके आसपास ही रहें या आपको किसी और से मिलने-जुलने नहीं दिया जाता, तो आपको बात करने की ज़रूरत है।
डर: अगर आप अपने साथी की सहमति के बिना कुछ करने से डरते हैं या घबराते हैं कि वह आप पर गुस्सा हो जाएगा हैं, तो आपको एक सुरक्षित स्थान पर रहने की आवश्यकता है। अगर आप अपने विचारों या सोच को दबाकर रखना चाहते हैं, क्योंकि आप आपके साथी डरते हैं, तो आपको इसके लिए कुछ करने की ज़रूरत है।
हीन भावना: अगर आपका पार्टनर लगातार आपको कम या घटिया महसूस कराता है, तो इसके बारे में बात करें। ऐसे भी मौके हैं जहां आप कम आत्मसम्मान महसूस कर सकते से पीड़ित हैं और आप अपने साथी के बिना कुछ नहीं कर रहे हैं। कोई फर्क नहीं पड़ता कि इसका कारण क्या है, आपको उनसे बात करनी चाहिए और इसका समाधान खोजना चाहिए।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.