• हिंदी

क्‍या कम उम्र में सेक्‍स करने से सेहत को नुकसान हो सकता है?

क्‍या कम उम्र में सेक्‍स करने से सेहत को नुकसान हो सकता है?
हजारों लोगों पर किए गए शोध में शोधकर्ताओं ने पाया कि समय से पहले सेक्स करने के कारण लड़के और लड़कियों का व्यवहार अधिक उम्र में सेक्स करने वाले लोगों की अपेक्षा अधिक उत्तेजक होता है। © Shutterstock

हजारों लोगों पर किए गए शोध में शोधकर्ताओं ने पाया कि समय से पहले सेक्स करने के कारण लड़के और लड़कियों का व्यवहार अधिक उम्र में सेक्स करने वाले लोगों की अपेक्षा अधिक उत्तेजक होता है।

Written by Editorial Team |Updated : January 9, 2019 12:53 PM IST

एक स्टडी में पाया गया है कि कम उम्र में शारीरिक संबंध बनाने से सबसे ज्यादा नुकसान लड़कियों को होता है। इसका कारण यह है कि इस उम्र में सही जानकारी न होने के कारण यौन संबंध बनाते समय लड़कियां स्वच्छता नहीं बरत पाती हैं जिसके कारण उन्हें यौन सं‍चारित संक्रमण/रोग (STD), हर्पिस (herpes), एचआईवीस एड्स सहित अन्य यौन संचारित बीमारियां होने की संभावना सबसे अधिक होती है। इसलिए कम उम्र में सेक्स करना हानिकारक होता है।

यह भी पढ़ें – लंबे समय तक जवां रखती है सेक्‍सुअल फैंटेसी

गर्भाशय कैंसर का खतरा

Also Read

More News

रिसर्च के अनुसार कम उम्र में शारीरिक संबंध बनाने वाली महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर (cervical cancer) का खतरा बढ़ जाता है। कम उम्र की महिलाओं पर किए गए शोध में शोधकर्ताओं ने पाया कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद इन महिलाओं के शरीर में यौन संचारित विषाणुओं (sexually transmitted virus) की संख्या बढ़ गई जो सर्वाइकल कैंसर का कारण बनती है। इससे साबित होता है कि कम उम्र में सेक्स करना नुकसानदायक है।

यह भी पढ़ें – नई तकनीक : अब बटन दबाते ही ऑफ हो जाएंगे स्‍पर्म

अनैच्छिक गर्भधारण का खतरा

आमतौर पर लड़कियों को 12 साल की उम्र में मासिक धर्म शुरू हो जाता है। एक बार मासिक धर्म शुरू होने के बाद कोई भी लड़की शारीरिक संबंध बनाने के बाद गर्भधारण कर सकती है। कम उम्र में लड़कियों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं होती है इसलिए वे प्रेगनेंसी की परवाह किए बिना ही सेक्स करती हैं। इस लिहाज से कम उम्र में सेक्स करने के नुकसान हो सकते हैं क्योंकि सेक्स करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, यह उस समय लड़की या लड़के दोनों को नहीं मालूम होता है। इससे लड़की के चरित्र पर दाग लग सकता है।

यह भी पढ़ें – सेक्‍सुअली एक्टिव हैं, तो यह जरूरी बात भी जान लें

रुक सकता है मस्तिष्क का विकास

कम उम्र के लड़के लड़कियों का दिमाग पूरी तरह विकसित नहीं होता है और इसी उम्र में शारीरिक संबंध बनाने से दिमाग पर नकारात्मक असर पड़ता है जिसके कारण शरीर एवं मस्तिष्क दोनों का विकास रूक जाता है। हजारों लोगों पर किए गए शोध में शोधकर्ताओं ने पाया कि समय से पहले सेक्स करने के कारण लड़के और लड़कियों का व्यवहार अधिक उम्र में सेक्स करने वाले लोगों की अपेक्षा अधिक उत्तेजक होता है। इसके अलावा उनके मस्तिष्क एवं छोटे छोटे प्रजनन ऊतकों में भी इंटरकोर्स करने के बाद बड़ा परिवर्तन होता है जिसके कारण मस्तिष्क एवं बॉडी का विकास प्रभावित होता है। यही कारण है कि कम उम्र में सेक्स करना नुकसानदायक होता है।