... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : November 17, 2017 12:01 PM IST
किसी ने सही कहा है फर्स्ट इम्प्रेशन इज दी लास्ट इम्प्रेशन। अगर आपने अपना पहला इम्प्रेशन खराब कर लिया तो आप अपनी पार्टनर का साथ पाने का मौका खो सकते हैं। टिंडर जैसे डेटिंग ऐप्स पर कोई भी मैसेज लिखते समय लड़कों को सावधान रहना चाहिए। अगर आपका मैसेज ढंग का नहीं होगा, तो लड़कियां लेफ्ट स्वाइप कर सकती हैं यानि इग्नोर कर सकती हैं। हमने कुछ लड़कियों से बात की है उन्होंने हमें बताया है कि उन्हें किस तरह के मैसेज पसंद नहीं आते हैं।
1) यू आर सो ब्यूटीफुल
जब आप किसी सुंदर लड़की को पाते हैं और उसकी तारीफ में यह वर्ड्स लिखते हैं, तो यकीन मानिए आपका पत्ता उसी समय कट सकता है। जाहिर है यह वर्ड्स उसके लिए सैकड़ों लड़कों ने बोले होंगे तो फिर आपने क्या नया कह दिया। इसलिए सावधान रहें। आप उसकी ट्रेवल फोटो, करियर चॉइस या सेंस ऑफ स्टाइल को लेकर कॉम्प्लीमेंट कर सकते हैं।
2) एंग्री मैसेज
अगर आपको पहली या दूसरी बार मैसेज नहीं मिला और फिर आपने गुस्से में मैसेज कर दिया तो उसे बुरा लग सकता है। इससे आपका पुरुष अहंकार झलकता है। अगर आपको जवाब नहीं मिला है, तो रियेक्ट ना करें। जरूरी नहीं है कि आप जिसे पसंद करते हैं वो आपको पसंद करे। ट्राई करते रहें। हो सकता है बाद में जवाब मिल जाए।
3) कॉपी-पेस्ट मैसेज
टेक केयर, आई लव फिक्शनल मूवीज जैसे मैसेज पढ़कर कोई भी समझ सकता है कि यह आपने कॉपी किए हैं। इसका मतलब है कि आपने उसकी प्रोफाइल नहीं पढ़ी है। ध्यान रहे इस तरह के मैसेज से आपके चांस कम हो सकते हैं।
4) वन वर्ड मैसेज
हे या व्हाट्स-अप जैसे एक वर्ड के मैसेज भेजना सबसे खराब है। अपने मैसेज को थोड़ा क्रिएटिव बनाएं। आप उसकी दिलचस्पी से जुड़े कुछ मैसेज सेंड कर सकते हैं। जैसे अगर वो एनिमल पसंद करती है, तो आप एनिमल से जुड़े कुछ फैक्ट सेंड कर सकते हैं।
5) सेक्सुअली मैसेज
किसी डेटिंग ऐप पर एक लड़की को सेक्सुअली मैसेज सेंड करना सबसे बुरा विचार हो सकता है। यहां तक कि अगर आप सेक्स के लिए यहां पर हैं, तो भी इस तरह के मैसेज ना करें। पोलाइट रहें और म्यूजिक, फूड आयर ट्रेवलिंग जैसे विषयों पर बात करें।
6) इमोजी मैसेज
इमोजी मैसेज भेजकर बचकाना और आलसीपन जाहिर करने से बचें। अगर आप केवल इमोजी भेज रहे हैं तो ऐसा लगता है कि आप कोई दिलचस्पी नहीं रखते हैं और आप रिश्ते में कोई भी प्रयास नहीं कर रहे हैं।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock