Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
सेक्स एक रिश्ते की क्वालिटी को बेहतर बना सकता है। यह आपको और आपके पार्टनर को ज़्यादा बेहतर तरीके से बंधने में मदद कर सकता है और बहुत-सी हेल्थ प्रॉब्लम्स से आपको बचा सकता है। क्या आप जानते हैं कि मूड की तरह आपकी सेक्स ड्राइव भी एक सीजन से दूसरे मौसम में बदल जाती है। स्टडीज़ के अनुसार, सर्दियां सेक्स के लिए सबसे हेल्दी मौसम हो सकता है। इसके क्या कारण हैं आइए हम बताते हैं-
1. तनाव से बचने में मदद
सेक्स आपको आराम दिलाने और अपने नसों को शांत करने में मदद कर सकता है! तनाव आपके लिए कठिन हो सकता है और यह आपके मन की शांति को खत्म कर सकता है। रिसर्च के अनुसार, सेक्स तंत्रिका और श्वसन तंत्र को आराम दे सकता है और इस प्रकार, आप हेल्दी और खुश रह पाते हैं!
2. सेक्स से बढ़ सकती है इम्यूनिटी
सर्दी के दौरान आपको एलर्जी और संक्रमण का खतरा ज़्यादा हो जाता है। यह आपके स्वास्थ्य पर एक बुरा असर डाल सकता है। इसलिए, अगर आप अपनी रोग-प्रतिरोधक शक्ति में सुधार करना चाहते हैं तो चिंता न करें, इसके लिए आपका साथी मदद कर सकता है। सेक्स की मदद से आप अपनी इम्यूनिटी बढ़ सकती है। बोरिंग मैरिड लाइफ में रोमांस जगाने के लिए अपनाएं ये 3 टिप्स !
3. सेक्स आपको बेहतर नींद दिलाने में मदद कर सकता है
सेक्स के बाद आपका दिमाग सेरोटोनिन और ओपियोड जैसे रसायन उत्पन्न करता है जो आपको अधिक आराम और बेहतर नींद दिला सकते हैं। इस प्रकार, आप बेहतर तरीके सोने में सक्षम होंगे, चूंकि, नींद की कमी आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है इसीलिए सेक्स आपको थकान, वजन बढ़ने, चिंता और बाकी समस्याओं से भी बचाता है जो कम नींद की वजह से होती हैं।
यह भी पढ़ें- अक्सर करते हैं रिश्तों में पुरुष ये 3 ग़लतियां और कमज़ोर हो जाती है उनकी रिलेशनशिप