Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Covid Vaccine and Infertility: क्या कोविड वैक्सीन लेने से लोग हो सकते हैं नपुंसक, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कितनी सच है यह बात

सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोविड वैक्सीन लेनेवाले पुरुषों और महिलाओं में इंफर्टिलिटी या नपुंसकता के कोई वैज्ञानिक तथ्य नहीं मिले हैं। (Covid Vaccine and Infertility in Hindi)

Covid Vaccine and Infertility: क्या कोविड वैक्सीन लेने से लोग हो सकते हैं नपुंसक, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कितनी सच है यह बात

Written by Sadhna Tiwari |Updated : June 22, 2021 12:15 AM IST

Covid Vaccine and Infertility: कोविड वैक्सीन लगवाने से फर्टिलिटी यानि प्रजनन क्षमता कम होने से जुड़ी कई बातें पिछले कुछ समय से सामने आ रही हैं। कई लोग इसी डर की वजह से कोरोना वायरस की वैक्सीन लेने से भी करता रहे हैं। लेकिन, स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि यह केवल अफवाह है कि कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षा देने वाली वैक्सीन लेने से पुरूषों और महिलाओं की प्रजनन क्षमता कम हो जाती है। यह केवल मिथक (Myths About Covid Vaccine)और ग़लत जानकारी है जिसे लोगों के बीच प्रचारित किया जा रहा हैं। (Covid Vaccine and Infertility in Hindi)

सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोविड वैक्सीन लेनेवाले पुरुषों और महिलाओं में इंफर्टिलिटी या नपुंसकता के कोई वैज्ञानिक तथ्य नहीं मिले हैं। कोविड वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और असरदार है। मंत्रालय ने सोमवार को इस बात को दोहराया कि लोगों को इस तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए कि कोविड वैक्सीन का एक बड़ा साइड-इफेक्ट नपुंसकता है।

क्या कोरोना वैक्सीन लेने वाले नहीं बन सकते मां-बाप!

गौरतलब है कि, पिछले कुछ समय से बार-बार इस तरह के सवाल उठाए जा रहे थे कि क्या युवाओं और प्रॉडक्टिव एज-ग्रुप के लोगों में वैक्सीन लेने के बाद मां-बाप बनने की संभावना खत्म हो जाती है। (Covid Vaccine and Infertility) मंत्रालय की तरफ से पहले भी इस विषय पर लोगों को अफवाहों से बचने के लिए सावधान किया गया था।

Also Read

More News

वैक्सीनेशन के बाद बांझपन की बात है कोरी अफवाह

मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि, किसी भी वैक्सीन की सेफ्टी और उसकी प्रभावशीलता को अच्छी तरह परखने के बाद ही उसे नागरिकों को लगाने की अनुमति दी जाती है। पिछले कुछ समय से बार-बार यह प्रचारित किया जा रहा है कि कोरोना का टीका लेने वाले लोगों में बांझपन यानि नपुंसकता बढ़ सकती है।  लेकिन, इस तरह की किसी भी स्थिति के उत्पन्न होने की पुष्टि वैज्ञानिक स्तर पर नहीं की गयी है। इसीलिए, लोग बिना डरे कोरोना की वैक्सीन ले सकते हैं।

Beard and Coronavirus: मर्दों की दाढ़ी उनके लिए बन सकती है आफत ! क्योंकि, दाढ़ी से फैलता है कोरोना संक्रमण, जानें कैसे

Vikas Gupta on Bisexuality: बिग बॉस फेम विकास गुप्ता ने कहा ‘मैं बायसेक्सुअल हूं’, एक साथ कर रहा था 2 लड़कियों को डेट, फिर जो हुआ…

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Diabetes and Infertility: क्या डायबिटीज से कम हो सकती है पुरुषों की फर्टिलिटी? जानें महिलाओं और पुरुषों में बांझपन और डायबिटीज का संबंध