• हिंदी

टिंडर (Tinder App) पर मिलते हैं ये 8 तरह के लड़के

टिंडर (Tinder App) पर मिलते हैं ये 8 तरह के लड़के

Tinder App पर सर्च करने से पहले पढ़ लें इसे।

Written by Editorial Team |Updated : January 5, 2017 8:53 AM IST

Read in English

हमारे देश में हाल-फिलहाल में डेटिंग ऐप का इस्तेमाल काफी बढ़ा है। टेक-सेवी जेनरेशन डेटिंग के लिए अब कई तरह की ऐप का इस्तेमाल करने लगी है। इनमें से सबसे मशहूर टिंडर ऐप (Tinder App) है।  इन दिनों लगभग हर लड़का कभी न कभी डेटिंग ऐप का इस्तेमाल करता है। भले ही वो इसके बारे में किसी को न बताए। हम आपको बता रहे हैं कि टिंडर ऐप पर आपको कितने तरह के लड़के मिलते हैं।

1)  सेपियोसेक्शुअल – ये वो लोग होते हैं, जिन्हें दूसरे लोगों में इंटेलिजेंस सेक्शुअली अट्रैक्ट करता है। लेकिन टिंडर पर ये शब्द इतना आम हो चुका है कि हर कोई अपने लिए इसे इस्तेमाल करता है। इसलिए ऐसे किसी लड़के में इंट्रस्ट दिखाने से पहले इस बात का पता ज़रूर लगाएं कि वो वाकई सेपियोसेक्शुअल है या नहीं।

Also Read

More News

2)  हॉट लड़के... जो रिप्लाय नहीं करते – दर्जनों तस्वीरों को देखने के बाद किसी हॉट और सेक्सी लड़के की प्रोफाइल आपसे मैच कर जाए, तो ज्यादा खुश न हो। हो सकता है, वो आपकी चैट का कभी रिप्लाय ही न करे। टिंडर में ये बहुत आम बात है।

3)  स्ट्रगलिंग एक्टर या मॉडल – टिंडर पर ऐसे लड़के काफी होते हैं। इनके प्रोफाइल बहुत अट्रैक्टिव होते हैं। इनकी तस्वीरें देखकर आपका दिल मचल सकता है बात बढ़ाने के लिए, लेकिन मुमकिन है बात आगे न बढ़े। ऐसे लड़के आमतौर पर काम के सिलसिले में या फोटो अपलोड करने के लिए ही अकाउंट बनाते हैं।

4)  ट्रैवलर – टिंडर पर हर दूसरा या तीसरा लड़का ट्रैवलर दिखाई देता है। उसकी प्रोफाइल में लद्दाख, दुबई या थाइलैंड की शानदार तस्वीरें दिखाई देती हैं। साथ में, एंडवेंचर स्पोर्ट्स की तस्वीरें भी हो सकती हैं। इसलिए प्रोफाइल दिखने में तो मज़ेदार दिखती है लेकिन ये इस बात की गारंटी नहीं है कि आपकी बातचीत भी मजेदार होगी।

5)  ‘हुक-अप’ ढूंढ रहे लड़के – ये लड़के काफी सीधी बात करते हैं। इन्हें ये बताने में हिचक नहीं होती कि इन्होंने टिंडर सिर्फ इसलिए डाउनलोड किया क्योंकि ये सेक्स-पार्टनर ढूंढ रहे हैं।

6)  ‘शर्ट-लेस’ लड़के – अगर आपको लगता है कि सिर्फ लड़कियां आत्म-मुग्ध यानी सेल्फ ऑब्सेस्ड होती है तो एक बार इन लड़कों की प्रोफाइल देख लीजिए। ढेर सारी शर्ट-लेस तस्वीरों से पटा होता है इनका अकाउंट। लेकिन अगर इनसे बात करो, तो इनका लेवल समझ आ जाता है।

7)  फिरंगी लड़के – टिंडर पर आपको ऐसे लड़के भी टकरा सकते हैं जो या तो इंडिया काम के सिलसिले में आते हैं या पढ़ने। ये काफी कम टाइम के लिए यहां होते हैं। इनमें से ज्यादातर ‘हुक-अप’ की तलाश में होते हैं, जबकि कुछ वाकई किसी ऐसी लड़की की तलाश में होते हैं जिनसे बातचीत हो सके। लेकिन इनसे ज्यादा उम्मीद न लगाएं, हो सकता है वो ज्यादा वक्त आपसे आसपास न रहें।

8)  ‘अच्छे’ लड़के – हर डेटिंग ऐप पर ऐसे लड़के ज़रूर होते हैं जो खुद को अच्छे लड़के कहते हैं। इनका प्रोफाइल बताता है कि वो यहां किसी खास की तलाश में हैं। बातचीत के दौरान वो ये बताना नहीं भूलते कि वो कैसे बाकी लड़कों से अलग हैं, और औरतों की इज्जत करते हैं। इनके चक्कर में न पड़ें। इन्हें इग्नोर कर दें।

चित्र स्रोत - Shutterstock