Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
आपने एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के कई किस्सों के बारे में सुना होगा और ऐसे तमाम मामले हैं, जिसमें बहुत से लोग अपने पार्टनर को धोखा देते हैं लेकिन ऐसा क्यों होता है इसके बारे में ज्यादा जानकारी किसी को नहीं होती है। आपके आस-पास भी कई लोग होते हैं जो अपने पार्टनर को धोखा देते हैं और इसके पीछे कई तरह के कारण हो सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे 8 कारणों के बारे में बता रहे हैं, जो शादीशुदा लोगों के धोखा देने का कारण बनते हैं।
शादी-विवाह के बाद संबंधों में मुधरता लाने का काम करता है सेक्स। अगर आप यौन रूप से संतुष्ट नहीं हो पाते या फिर आप भावनात्नक रूप से परेशान रहते हैं तो ये आपका पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। यौन रूप से और भावनात्नक असंतुष्टि वैवाहिक जोड़ों के बीच बहुत आम मानी जाती है और यही कारण है कि वह एक दूसरे को धोखा देते हैं।
वैवाहिक जोड़ों के बीच आपस में बातचीत का अभाव भी पार्टनर के धोखा देने का कारण हो सकता है। दरअसल इस प्रकार की स्थिति में दोनों ही अपनी भावनाओं को दबाने में लग जाते हैं, जिस कारण से रिश्ते बिगड़ने लगते हैं। अगर आप और आपके पार्टनर के बीच ज्यादा बातचीत नहीं होती है तो उनके धोखा देने की संभावना बहुत अधिक है।
एक रिश्ते में रहते हुए भी अपने पार्टनर से जलन महसूस करना आपके रिश्ते को घातक बना सकता है। जी हां, अगर आप अपने पार्टनर से जलन महसूस करते हैं तो ये आपके रिश्ते को तनावपूर्ण बना सकता है, जिसके कारण आपका पार्टनर आपको धोखा दे सकता है।
कोई भी व्यक्ति अगर अपने वैवाहिक जीवन में खुद को अकेला महूसस करता है तो वह निश्चित रूप से विकल्प को तलाशता है। उनका अकेलापन ही ऐसे किसी की तलाश को ढूंढता है, जो उन्हें साथ दे सके हैं। इसलिए कभी भी अपने पार्टनर को अकेला महसूस न कराएं।
अगर आपके पार्टनर को आपको देखकर कोई खास खुशी नहीं होती है या फिर आपके साथ रिश्ते में ऊब सा गया है तो समझ लीजिए वह आपको धोखा दे सकता है। कई रिश्ते इसी कारण से टूटते हैं क्योंकि वे आपस में कुछ मजेदार नहीं करते हैं।
अगर आप ऐसे रिश्ते में जी रहे हैं, जिसमें दोनों ही एक-दूसरे की तारीफ नहीं करते या फिर दोनों ही तरफ से प्यार खत्म हो गया है तो ऐसे में पार्टनर के धोखा देने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए हमेशा अपने पार्टनर की तारीफ करें और उन्हें प्यार करें।
अगर आपके रिश्ते में जज्बात बिल्कुल खत्म हो चुके हैं या फिर रिश्ते में कोई रोमांच नहीं रह गया है तो समझ लीजिए आप अपने रिश्ते में रहते हुए थक चुके हैं।
अगर आपको पता चल चुका है कि आपका पार्टनर किसी दूसरे के साथ रिश्ते में है तो बदले की भावना भी धोखा देने के लिए मजबूर करती है। ऐसा तभी होता है जब दोनों तरफ से प्यार खत्म हो जाता है और आप बाहर किसी दूसरे की तलाश में जुट जाते हैं।