Ringworm Infection : दाद दूर करने के लिए आसान घरेलू नुस्खे

जरूरी नहीं कि दाद से बचने के लिए आप केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें, क्योंकि जिनकी त्वचा संवेदनशील होती है, उन्हें इनसे कुछ साइड इफेक्ट्स भी होने लगते हैं। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खों को ट्राई करके देखें, दाद से तुरंत मिलेगा छुटकारा।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : September 8, 2019 7:07 AM IST

दाद एक स्किन से संबंधित समस्या है। जिसे भी दाद की समस्या (Ringworm Infection) हो जाए, वह खुजली करके परेशान रहता है। हालांकि, जब भी कोई त्वचा से संबंधित समस्या होती है, तो समझ नहीं आता कि यह क्या चीज है, क्योंकि अधिकतर स्किन से संबंधित समस्याएं एक जैसी ही नजर आती हैं। लोग परेशान होकर क्रीम या ऑइंटमेंट लगाने लगते हैं, जो कई बार असर करता है, तो कई बार समस्या को और भी ज्यादा बढ़ा देता है। जरूरी नहीं कि दाद से बचने के लिए केमिकल प्रोडक्ट (Home remedies for Ringworm) का ही आप इस्तेमाल करें,  क्योंकि जिनकी त्वचा संवेदनशील होती है,  उन्हें कुछ साइड इफेक्ट (Home remedies for Ringworm) भी होने लगते हैं।

आप स्किन से संबंधित इस समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए कुछ घरेलू उपायों को भी एक बार ट्राई करके देख सकते हैं। इनसे आपको कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा। जानें, कुछ असरदार घरेलू उपचारों (Home remedies for Ringworm) के बारे में, जो चुटकी में दाद की समस्या को दूर कर देंगे।

तुलसी

तुलसी में काफी मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं, किसी भी तरह के इंफेक्शन होने से आपको बचाए रखते हैं। तुलसी की पत्तियां इंफेक्शन को तो बढ़ने से रोकती ही हैं, त्वचा में होने वाली दाद, खाज, खुजली, रैशेज में भी आराम दिलाते हैं। तुलसी के पत्तियों के रस को दाद वाली जगह पर लगाने से यह समस्या ठीक हो जाती है।

नारियल तेल

जहां दाद हुआ है, वहां पर नारियल तेल लगाएं। इससे त्वचा मुलायम बनी रहेगी। वहां की त्वचा सूखेगी नहीं, जिससे आपको खुजली कम होगी। खुजली करने से दाद की समस्या ठीक होने की बजाय और अधिक फैलती है।

Home Remedies for Injuries : हल्की-फुल्की चोट लगने पर काम आएंगे ये होममेड टिप्स

सरसों के बीज

सरसों तो आपके घर में होगा ही। इसके दाने को मिक्सी में पानी डालकर पीस बना लें। इस पेस्ट को दाद पर लगाएं। इससे पहले दाद के आसपास की त्वचा को गुनगुने पानी से साफ कर लें। सरसों में सल्फर होता है, जो एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल क्षमताओं को बढ़ाकर दाद से आराम दिलाते हैं।

जायफल

जायफल भी दाद को नेचुरल तरीके से ठीक करने में काफी असर करता है। मिक्सी में जायफल और पानी डालकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को दिन भर में दो बार आप दाद वाली जगह पर लगाएं। जायफल में मौजूद एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण दाद को जल्दी ठीक कर देते हैं।

पपीते के बीज

पपीते के बीज कई समस्याओं का रामबाण इलाज हैं। दाद में भी इसका इस्तेमाल काफी असर करता है। सबसे पहले बीजों से पेस्ट तैयार कर लें। जब भी दाद वाली जगह पर अधिक खुजली और जलन हो, तो इस पेस्ट को लगा लें। इन बीजों में एंटी-फंगल यौगिक होते हैं, जो दाद से जल्दी आराम दिलाते हैं।

Causes of Tetanus : टेटनस इंफेक्शन लोहे से ही नहीं, इनसे भी हो सकता है

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source