Advertisement

सफेद ब्रेड खाने से बढ़ सकता है कोलन कैंसर का खतरा! शोध में सामने आई चौंकाने वाली बात

अगर आप उन लोगों में शामिल हैं जो रोजाना नाश्ते में ब्रेड का इस्तेमाल करते हैं, तो आज की खबर आपके लिए है। हाल में हुए एक शोध में यह साबित हुआ है कि सफेद ब्रेड और अल्कोहल का सेवन करने से कोलन कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

Written By intern23.seo
Updated : February 21, 2024 8:01 PM IST

हमारे घरों में लोग अक्सर नाश्ते में ब्रेड या उससे बनी चीजों का सेवन करना पसंद करते हैं। कुछ लोगों के तो दिन की शुरुआत ही चाय के साथ ब्रेड खाकर होती है। यदि आप भी उन लोगों में शामिल हैं जो रोजाना नाश्ते में ब्रेड का इस्तेमाल करते हैं, तो आज की खबर आपके लिए है। हाल में हुए एक शोध में यह साबित हुआ है कि सफेद ब्रेड का सेवन करने से कोलन कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। हाल ही में हुए एक शोध ने सबको चौंका दिया है, जिसमें बताया गया है कि सफेद ब्रेड और अल्कोहल का सेवन करने से कोलन कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। 'जर्नल ऑफ न्यूट्रिएंट्स' में छपे एक शोध के मुताबिक सफेद ब्रेड और शराब का सेवन करने और कोलन कैंसर के बीच एक सीधा कनेक्शन है। आइए विस्तार से जानते हैं क्या कहती है रिपोर्ट..

क्या है कोलन कैंसर?

कोलन कैंसर आज युवाओं को अपनी गिरफ्त में तेजी से ले रहा है। सामान्य भाषा में इसे आंत का कैंसर भी कह सकते हैं। इसके अलावा इसका वैज्ञानिक नाम कोलोरेक्टल कैंसर है। यह कैंसर हमारे मलाशय यानी कोलन की कोशिकाओं में शुरू होता है। जो धीरे-धीरे पाचन तंत्र को भी अपनी गिरफ्त में ले लेता है। इसके बनने के कारण की बात करें तो यह तब होता है जब हमारी बड़ी आंत में मौजूद कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं। कोशिकाओं का अनियंत्रित होकर बढ़ना ही ट्यूमर का कारण बनता है।

Advertisement

बड़ा खतरा है कोलन कैंसर

विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों की मानें तो कोलोरेक्टल कैंसर एक गंभीर खतरे के रूप में सामने आ रहा है। बात करें आंकड़ों की तो दुनियाभर में मिलने वाले कुल कैंसर के मामलों में कोलन कैंसर के मरीजों की संख्या तीसरे स्थान पर है। इसके अलावा यह भी जानना बहुत जरूरी है कि चाहे संख्या में तीसरे नंबर पर हो लेकिन बात करें मौत के आंकड़ों की तो इसका स्थान दूसरे नंबर पर आता है।

अध्ययन में सामने आए आंकड़े

शोध के आंकड़ों की बात करें तो चीन और स्कॉटलैंड के विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने मिलकर किए इस शोध में यूके बायो बैंक ने सहयोग किया। लगभग 1 लाख 18 हजार से अधिक लोगों को इस शोध में शामिल किया गया। जिसमें रोजाना खाए जाने वाले 139 खाद्य पदार्थों और उनके पोषक तत्वों के आंकड़ों को इकट्ठा किया गया। जिसमें देखा गया कि जो लोग सफेद ब्रेड और अल्कोहल का सेवन नियमित तौर पर करते हैं उनको 12 साल में लगभग 1500 कोलोरेक्टल कैंसर से पीड़ित हुए।

Advertisement

सफेद ब्रेड बन रहा कैंसर का कारण

लंबे समय तक चले इस अध्ययन का मुख्य भाग यही था कि सफेद ब्रेड और अल्कोहल के कारण कैसे कोलोरेक्टल कैंसर हो सकता है। जिसमें यह साबित हुआ कि जिन प्रतिभागियों ने अधिक मात्रा में सफेद ब्रेड और शराब का सेवन किया उनमें कोलन कैंसर का खतरा बाकी लोगों के मुकाबले बहुत ज्यादा बढ़ गया।

About the Author

... Read More