... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: intern23.seo | Published : February 15, 2024 6:04 PM IST
हार्ट अटैक से कैसे बचाएं जान
आज बदलते खानपान और लाइफस्टाइल के कारण लोग बहुत सारी लाइफस्टाइल डिजीज के शिकार हो रहे हैं। वहीं बात करें गंभीर समस्या हार्ट अटैक की तो इससे कारण आज बहुत से लोग अपनी जान गवां देते हैं। आज बहुत कम आयु के लोग भी जिम, डांस और ऑफिस आदि जगहों पर हार्ट अटैक जैसी जानलेवा बीमारी के शिकार हो रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हार्ट अटैक भले ही जानलेवा कंडीशन है लेकिन यदि मरीज को अटैक आने के कुछ मिनट के अंदर CPR दे दिया जाए तो जान बचने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है। हालांकि CPR (Cardiopulmonary Resuscitation) देना कोई आसान काम नहीं है और यदि आप इसके बारे में नहीं जानते हैं तो इस बात की बहुत कम संभावना है कि आप किसी की जान बचा सकते हैं। हाल ही में एक स्टडी सामने आई है जिसमें यह दावा किया गया है कि यदि हार्ट अटैक के मरीज को 1 मिनट के अंदर CPR दे दिया जाए तो इससे उसके बचने की संभावना 22% तक बढ़ जाती है।
एक अमेरिकी रिसर्च पेपर BMJ में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, यदि किसी मरीज को हार्ट अटैक हुआ है तो इसके 1 मिनट के भीतर यदि उसे सही तरीके से CPR दे दिया जाए तो इससे मरीज के बचने की संभावना लगभग 22% तक बढ़ जाती है। वहीं यदि यह काम 30 मिनट के बाद किया जाए तो बचने की संभावना 1% से भी कम हो जाती है। ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि हार्ट अटैक के कारण जैसे ही किसी मरीज की सांस रुकती है वैसे ही उसे बिना देर किए CPR देनी चाहिए। इससे मरीज की जान को आसानी से बचाया जा सकता है।
हार्ट अटैक के मरीज को बचाने के लिए सबसे जरूरी है कि आप उसे CPR सही तरीके से दे पाएं। इसके लिए आप मरीज को तुरंत जमीन पर कमर के बल लिटा लें। इसके बाद अपने दोनों हाथों को मिलाकर मरीज की छाती पर जोर लगाते हुए दबाएं और इसे इतना जोर से दवाएं कि मरीज की छाती अंदर तक दबनी चाहिए। दरअसल इससे शरीर में ऑक्सीजन और रक्त का फ्लो बढ़ता है। जिससे जान बचने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
CPR देने के बाद आपको जब लगे कि अब मरीज की सांस फिर से चलनी शुरू हो गई है तो तुरंत बिना देर किए मरीज को डॉक्टर के पास लेकर जाएं ताकि मरीज का इलाज तुरंत कराया जा सके। इसके बाद यदि मरीज को सही इलाज मिल जाए तो जान बचने की संभावना और भी अधिक बढ़ जाती है।