... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: intern23.seo | Published : February 14, 2024 3:22 PM IST
benefits of sleeping
यदि हम 6-8 घंटे की भरपूर नींद नहीं लेते हैं तो इसके कारण हमें दिनभर थकान बनी रहती है। जिसके कारण हमारा मन दिनभर किसी काम को करने में नहीं लगता है। वहीं कुछ लोगों को दिन में भी सोने की आदत होती है। अक्सर लोगों को दोपहर का खाना खाने के बाद आलस आता है जो थोड़ी देर की नींद के बाद गायब हो जाता है। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि थोड़ी देर की नींद लेने के बाद उठने पर काफी सुकून का अहसास होता है। इसके बाद हम अपने रोजमर्रा के कामों को और भी अधिक बेहतर ढंग से कर पाते हैं। इसके साथ ही कई हेल्थ स्टडी में यह साबित हुआ है कि यदि आप दिन में थोड़ी देर की पावर नैप ले लेते हैं तो इससे आपकी सेहत को भरपूर लाभ मिल सकते हैं। आइए जानते हैं दिन में 20-30 मिनट सोने से होने वाले लाभ..
एनसीबीआई में प्रकाशित एक रिसर्च पेपर की मानें तो, दिन में सोने से आपका स्ट्रेस लेवल कम होता है, जो आपको दिनभर तरोताजा रखने में मदद कर सकता है। इसके अलावा यदि आप दिन में एक पावर नैप लेते हैं तो इसके बाद काम करने में आप ज्यादा बेहतर परफॉर्मेंस दे सकते हैं। इसके साथ ही दिन में सोना आपकी मेंटल हेल्थ को भी मजबूत बनाने का काम करता है। इस रिपोर्ट की मानें तो दिन में सोना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
जॉन्स हॉपकिंस मेडिसिन के अनुसार, जो लोग दिन में 30 मिनट से 90 मिनट तक की नींद लेते हैं। उनका मानसिक स्वास्थ्य ऐसा न कर पाने वाले लोगों की तुलना में काफी ज्यादा तेज होता है। इसके अलावा जो लोग कम नींद ले पाते हैं, उनकी याददाश्त नींद लेने वाले लोगों की तुलना में कमजोर होती जाती है। इसके साथ ही वह लोग चीजों को काफी बेहतर समझने और करने में सक्षम होते हैं।
दिन के समय सोने से पहले आपको इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए कि दिन में कितनी देर तक सोना अच्छा माना जाता है। यदि आप बहुत ज्यादा समय तक दिन में सोते हैं तो ये आपको फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। हेल्थ रिपोर्ट्स की मानें तो दिन के समय 30-50 मिनट की नींद आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। लेकिन यदि आप इससे ज्यादा देर तक सोने का प्लान कर रहे हैं, तो यह आपको फायदे की जगह नुकसान ही पहुंचा सकती है। जिसके कारण आपको हाई ब्लड प्रेशर, डिप्रेशन, कमजोर इम्यूनिटी, मोटापा आदि की समस्याएं हो सकती हैं।