Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

प्राइवेट रखनी चाहिए रिलेशनशिप की ये बातें, पक्के दोस्त को भी सोच समझकर बताएं

Never do this in a relationship: आपसी रिश्ते में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं लेकिन पति-पत्नी को अपने बीच की कुछ बातों को किसी भी दूसरे व्यक्ति के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। चाहे वह आपका कितना भी करीबी दोस्त क्यों न हो।

प्राइवेट रखनी चाहिए रिलेशनशिप की ये बातें, पक्के दोस्त को भी सोच समझकर बताएं
Relationship Advice

Written by intern23.seo |Published : November 28, 2023 5:40 PM IST

Happy Relationship Advice: किसी भी रिश्ते की नींव विश्वास और भरोसे पर टिकी होती है। वहीं बात जब पति-पत्नी के रिश्ते की आती है तो ये चीजें और भी ज्यादा महत्वपूर्ण बन जाती है। रिलेशन के बीच जब सच्चाई और विश्वास की कमी आना शुरू हो जाती है, तो ये रिश्ते के टूटने तक का कारण बन जाती है। आपसी संबंधों में होने वाले छोटे-मोटे झगड़े कुछ समय बाद खुद ही निपट जाते हैं। वहीं कुछ बातें कई दिनों तक चलती रहती है। लेकिन झगड़ा छोटा हो या बड़ा हमें इस बात का ख्याल हमेशा रखना चाहिए कि एक दूसरे की गलतियों को हमें कभी किसी तीसरे व्यक्ति के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। चाहे वह आपका कोई बेहद करीबी दोस्त ही क्यों न हो। कपल्स को कुछ बातों को आपस में ही निपटारा कर देना चाहिए। आज हम आपको ऐसी ही कुछ बातें बताने जा रहे हैं जो रिलेशनशिप में आए लोगों को कभी भूलकर भी किसी और के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए।

आपसी लड़ाई का जिक्र न करें

यदि आप अपने साथी के साथ हुई लड़ाई के बारे में किसी तीसरे व्यक्ति को कुछ भी बताते हैं तो उससे बात संभलने की बजाय और भी ज्यादा खराब हो सकती है। जिसके पीछे बड़ा कारण है कि हम जब भी दो लोगों की गलती के कारण हुई लड़ाई के बारे में किसी तीसरे व्यक्ति को बताते हैं तो हमेशा अपना सही पक्ष ही सामने रखते हैं, जिसमें दूसरा व्यक्ति आपके ही पक्ष में अपनी राय रखता है। ये बात आपके झगड़े को और भी आगे बढ़ा सकता है।

पैसे से जुड़ी समस्या को साझा न करें

यदि आपके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं चल रही है, तो इसका समाधान आपस में मिलकर करें। इस बात को घर से बाहर भूलकर भी किसी के साथ साझा न करें। याद रखें पैसे से जुड़े मामले हमारे रिश्तों को काफी मुश्किल में ले जाते हैं। इस तरह की बातें आपके साथी को काफी बुरा फील करा सकती है। ये बात आपके बीच के तकरार का कारण बन सकती है। इस समस्या का ढिंढोरा बाहर पीटने से अच्छा होगा कि आप दोनों मिलकर इस समस्या का कोई स्थाई समाधान ढूंढ लें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

पर्सनल बातें न करें शेयर

रिलेशनशिप में हम एक दूसरे पर भारी विश्वास करते हैं और यही कारण है कि हम अपने साथी और अपने बीच में किसी भी तरह का कोई पर्दा नहीं रखते हैं। कभी-कभी हम पर्सनल बातें भी एक दूसरे के साथ शेयर कर देते हैं। जिन बातों को हमें अपने कभी बाहर किसी के साथ चर्चा करने से हमेशा बचना चाहिए। यदि आपकी ये आदत आपके साथी को पता चल जाती है तो इस बात की पूरी संभावना है कि आपका साथी आपके साथ अपनी बातें शेयर करना बंद कर दें।

About the Author

... Read More