
Also Read
पत्नी को भूलकर भी न बोलें ये बातें
Healthy Relationship Advice: शादी शुदा लोगों को अपने रिश्ते में गर्मजोशी और प्यार बनाए रखने के लिए थोड़ा ज्यादा सावधान रहने की जरूरत होती है। क्योंकि पार्टनर के बीच ऐसे बहुत से पल आते हैं जब उनके बीच मनमुटाव देखने को मिलते हैं। जिसे यदि समय रहते ठीक न किया जाए तो ये उनके रिश्तों में खटास पैदा कर देता है। आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको अपनी पत्नी को भूलकर भी नहीं बोलना चाहिए। मजाक में भी बोली गई ये बातें आपके रिश्ते में खटास पैदा कर सकती हैं।
कभी हम किसी बात पर गुस्सा होते हुए भावना में ऐसा बोल जाते हैं कि तुम बिल्कुल अपनी मां जैसी हो। ये बात आपके रिश्ते में चल रहे सारे प्यार को एक साथ खत्म कर सकती है। यदि आपको अपनी पत्नी की किसी बात को लेकर गुस्सा भी आ रहा है तब भी उसे कुछ कहते समय मां-बाप के बारे में कुछ न कहें।
शादी हमारे यहां बड़ा ही पवित्र और आत्मीय संबंध माना जाता है, लेकिन कभी कभी नासमझी में लोग ये तक बोल जाते हैं कि काश मेरी शादी आपसे न हुई होती। ऐसा बोलना आपकी पत्नी को काफी बुरा लग सकता है। किसी भी खराब परिस्थिति में आप अपने रिश्ते को लेकर इस तरह की बात न बोलें।
ये बात सच है कि किसी भी रिश्ते में उतार-चढ़ाव के फेज आते रहते हैं, इसके साथ ही जीवन में कभी सुख तो कभी दुख लगा रहता है। लेकिन कुछ लोग अपनी नासमझी के कारण जीवन में आने वाली समस्याओं का ठीकरा अपनी पत्नी के ऊपर फोड़ देते हैं। ये आपके रिश्ते के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है। ऐसा करने की बजाय आप आपस में मिलकर उस समस्या का समाधान करें।
ये ऐसे शब्द हैं जिसे हम अक्सर मजाक में बोल देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सिंपल से शब्द आपके रिश्ते को खत्म करने के लिए काफी हैं। इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल हमें किसी भी स्थिति में नहीं करना चाहिए। यदि आपको लगता है कि आपका प्यार पत्नी के लिए कम हो रहा है तो उनके साथ कुछ क्वालिटी समय बिताएं और अपने प्यार को फिर से जिंदा करें।
हमारे बच्चे हमारे रिश्ते को काफी मजबूत करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमें बच्चों को लेकर अपने रिश्ते के बीच किसी तरह की अनबन नहीं करनी चाहिए। इस तरह की बात दिमाग में आते ही सबसे पहले ये सोच लें कि जितना अधिकार उस बच्चे पर आपका है उससे अधिक आपकी पत्नी का है। यही कारण है कि आपको अपनी पत्नी को गलती से भी ये बात नहीं बोलनी चाहिए कि आप एक अच्छी माँ नहीं हो।