Psoriasis in winter : सर्दियों में सोरायसिस को कंट्रोल में रखने के टिप्स

सर्दी के मौसम में त्वचा से संबंधित रोग सोरायसिस के बढ़ने के संभावना बनी रहती है। ऐसे में इसे कंट्रोल में रखने के कुछ टिप्स (tips to manage psoriasis in winter) को जरूर अपनाएं...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : January 12, 2020 6:50 PM IST

सोरायसिस त्वचा की बीमारी है। इसमें त्वचा पर एक मोटी परत जम जाती है। सोरायसिस (Psoriasis in winter) एक अनुवांशिक बीमारी है। सोरायसिस त्वचा के साथ ही स्कैल्प, हथेलियों, तलवों, कोहनी, जीभ आदि पर भी हो सकता है। इसमें त्वचा पर लाल रंग के चकत्ते उभर आते हैं और इसमें जलन एवं खुजली काफी होती है। मुख्य रूप से यह बीमारी अनुवांशिक और इम्यून सिस्टम के कमजोर होने से होती है। सर्दियों में यह बीमारी काफी बढ़ जाती है, क्योंकि रूखी त्वचा की समस्या सर्दी के मौसम में अधिक होती है। कुछ टिप्स को अपनाकर आप इसे सर्दियों में बढ़ने (Tips to manage Psoriasis in winter) से रोक सकते हैं।

सोरायसिस को जल्दी ठीक करना है, तो कभी ना खाएं ये 5 फूड्स

सर्दियों में सोरायसिस से बचने के घरेलू नुस्खे

1 यदि आपको सोरायसिस की समस्या है, तो भूलकर भी सर्दी के मौसम में अधिक गर्म पानी से स्नान ना करें। इससे त्‍वचा से नमी खो जाती है और स्किन ड्राई होने से यह समस्या बढ़ सकती है।

2  स्‍नान करने के बाद मॉश्चराइजर, तेल का जरूर इस्‍तेमाल करें। नहाने के पानी में भी आप नारियल का तेल डालकर नहाएं। इससे स्किन ऑयली रहेगी।

3 त्वचा का पीएच लेवल बनाए रखने के लिए साबुन की बजाय गैर साबुन शावर जेल लगाएं।

त्वचा की गंभीर समस्या है सोरायसिस, इस घरेलू नुस्खे से इसे बढ़ने से यूं रोंके

4 त्‍वचा पर स्‍क्रब और लूफ का इस्तेमाल बिल्कुल भी ना करें। इससे खुजली की समस्या बढ़ सकती है।

5 डिहाइड्रेशन (dehydration) और सोरायसिस के लक्षण को बढ़ने से रोकने के लिए निकोटीन, शराब, सोडा पेय पदार्थों के सेवन से भी बचें।

6 त्वचा में नमी बरकरार रखने के लिए  फ्लैक्‍ससीड, सूरजमुखी और कद्दू के बीज, बादाम, अखरोट जरूर डाइट में शामिल करें।

7 अधिक टाइट कपड़े ना पहनें। सिंथेटिक फैब्रिक की जगह कॉटन के कपड़े ही पहनें। टाइट कपड़े पहनने से त्‍वचा पर रगड़ लगती है, जिससे आपको खुजली हो सकती है।

क्या है सोरायसिस, जानें इसके कारण, लक्षण और उपचार

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source