Omega-3 Fats : ओमेगा-3 फैट्स बढ़ा सकता है प्रोस्टेट कैंसर, शोध में हुआ खुलासा

एक नए शोध में यह बात सामने आई है कि ओमेगा-3 फैट्स (Omega-3 Fats) कैंसर जैसे प्रोस्टेट कैंसर (Prostate cancer in hindi) से आपकी रक्षा नहीं करते हैं। यह शोध पूर्वी एंग्लिया विश्वविद्यालय में किया गया है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : March 2, 2020 3:14 PM IST

Omega-3 Fats in hindi : एक नए शोध में यह बात सामने आई है कि ओमेगा-3 फैट्स (Omega-3 Fatty acid) कैंसर जैसे प्रोस्टेट कैंसर (Prostate cancer in hindi) से आपकी रक्षा नहीं करते हैं। यह शोध पूर्वी एंग्लिया विश्वविद्यालय में किया गया है। ओमेगा 3 वसा की बढ़ी हुई खपत को व्यापक रूप से विश्व स्तर पर प्रचारित किया जाता है, क्योंकि एक आम धारणा है कि यह कैंसर, दिल के दौरे और स्ट्रोक जैसी बीमारियों से बचाव तो करता ही है, साथ ही इसका कुछ हद तक विपरीत असर भी हो सकता है।

अब तक विश्व स्तर पर ओमेगा 3 फैट्स (Omega-3 Fats increases prostate cancer in hindi) को काफी हेल्दी और अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला इसलिए बताया जाता रहा है, क्योंकि इसके प्रति एक आम धारण यह बनी हुई थी कि यह कैंसर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर रोगों से बचाए रखता है।

आज प्रकाशित दो व्यवस्थित समीक्षाओं से यह पता चला है कि ओमेगा 3 की खुराक (Omega-3 supplements) संभवत: कोरोनरी हृदय (Coronary heart disease) रोग से होने वाली मृत्यु दरों को कम कर दे, लेकिन यह प्रोस्टेट कैंसर (Prostate cancer) के जोखिम को थोड़ा बढ़ा देती है। वैसे, इसके लाभ और नुकसान दोनों काफी कम हैं। शोध में यह कहा गया है कि यदि 1 हजार लोग चाल वर्षों तक ओमेगा 3 सप्लीमेंट्स (Fish oil supplements) का सेवन कर रहे हैं, तो तीन लोग हार्ट डिजीज, 6 लोग कोरोनरी डिजीज जैसे हार्ट अटैक से मरने से बच सकते हैं, लेकिन 3 अतिरिक्त लोगों को प्रोस्टेट कैंसर हो सकता है।

मछली का तेल स्किन और बालों के लिए है वरदान, जानें 6 फायदे

क्या है ओमेगा 3 

ओमेगा 3 एक प्रकार का फैट है, जिसकी छोटी से मात्रा सेहत के लिए अच्छी और जरूरी मानी जाती है। यह नट्स, सीड्स. फैटी फिश जैसे सैल्मन आदि में पाया जाता है। ओमेगा 3 फैट्स ओवर-द-काउंटर सप्लीमेंट्स के तौर पर भी उपलब्ध होता है, जिसे भारी मात्रा में खरीदा और इस्तेमाल किया जाता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source