Yoga in Pregnancy : जांघों और पेट की मांसपेशियों में कसाव लाने के लिए करें ये 2 आसन

योग के जरिए खुद के साथ-साथ अपने गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत को भी आप बना सकती हैं। जानें, किस तरह से पर्यांकासन और भद्रासन करें और क्या हैं इसके लाभ…

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : September 15, 2019 8:42 PM IST

प्रेग्नेंसी में स्वस्थ रहना है, मांसपेशियों को मजबूत बनाना है या किसी भी शारीरिक समस्याओं से बचे रहना है, तो योग सबसे बेहतर तरीका है। योग का सेहत पर कई तरह से फायदा पहुंचता है। आप प्रेग्नेंसी में कुछ खास तरह के योग (Yoga in Pregnancy) जैसे पर्यांकासन, भद्रासन आदि करेंगी, तो जांघों, पेट की मांसपेशियों में कसाव बना रहेगा। अक्सर डिलीवरी के बाद महिलाओं का शरीर जैसे पेट, जांघ, कमर का हिस्सा लूज नजर आता है। इससे शरीर का शेप भी सही नहीं नजर आता है। इन दो योगासनों का अभ्यास यदि आप प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीनों से ही करने लगेंगी तो काफी असर होगा। हर महिला को प्रेग्नेंसी के समय योग (Yoga in pregnancy) करना चाहिए।

यदि आपको योग या कोई एक्सरसाइज करने से डर लगता है, तो (Yoga benefits in Pregnancy) तो किसी योग एक्सपर्ट से सलाह ले लें। योग के जरिए खुद के साथ-साथ अपने गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत को भी आप बना सकती हैं। जानें, किस तरह से पर्यांकासन और भद्रासन करें और क्या हैं इसके लाभ…

Yoga in Pregnancy : प्रेग्नेंसी में हर दिन करें ये 3 योगासन, शरीर को होंगे कई फायदे

प्रेग्नेंसी में करें पर्यांकासन

couch pose yoga or paryankasana in pregnancy प्रेग्नेंसी में करें पर्यांकासन। © Shutterstock.

फर्श पर एक दरी या आरामदायक चटाई बिछा लें। अब इसके ऊपर पीठ के बल लेट जाएं। अपने दोनों पैरों को सीधा रखें। घुटने एक-दूसरे के सामानांतर और साथ रहें। अब दोनों पैर को घुटनों के बीच से इस तरह मोड़ें की पैर के पंजे आपके जांघों के पास आ जाएं। जितनी देर तक अपनी क्षमता के अनुसार इस अवस्था में रह सकती हैं, रहने की कोशिश करें। सांस सामान्य गति में रखें। पर्यांकासन (paryankasana in pregnancy) करने से जांघों और पेट के आसपास की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। डिलीवरी के दौरान तकलीफ कम होता है। आसानी से प्रसव हो जाता है। बेहतर होगा कि किसी की देखरेख में ही इसे करें।

पेट की मांसपेशियों में कसाव लाए भद्रासन

भद्रासन (Bhadrasana in pregnancy) को बटरफ्लाई पोज भी कहते हैं। इसे करने के लिए सबसे पहले अपने पैरों को ‘नमस्ते ‘ की पोजीशन में रखें। पीठ को सीधे रखें। अपने घुटनों को फैलाते हुए दोनों हाथों की सहायता से पैरों के पजे को पकड़ने की कोशिश करें। कुछ समय तक ऐसे ही पकड़ी रहें। फिर अपनी पहले की स्थिति में आ जाएं। भद्रासन करने से पेट की मांशपेशियों में कसाव आता है। पेल्विक एरिया को मजबूती मिलती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source