
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : September 4, 2021 11:48 AM IST
Yoga in Pregnancy in Hindi: प्रेग्नेंसी के पूरे 9 महीने एक गर्भवती महिला के लिए बेहद खास, महत्वपूर्ण और सेहत के प्रति सतर्क रहने वाला होता है। गर्भावस्था में कई तरह के शरीर के अंदर बदलाव होते हैं। ये बदलाव हार्मोनल होते हैं। कुछ महिलाओं को उल्टी, थकान, कमर दर्द, पेट दर्द, मॉर्निंग सिकनेस, सूजन आदि की समस्या होती है। ये सभी समस्याएं बेहद कॉमन हैं, जो आमतौर पर प्रेग्नेंट लेडी को होती ही हैं। हालांकि, इन छोटी-मोटी समस्याएं से महिलाओं को काफी असहजता भी महसूस होती है। आप इन समस्याओं से बचने के लिए दवाओं का सेवन ना करें। कुछ महिलाएं उल्टी होने या कमर, पेट दर्द होने पर बिना डॉक्टर से सलाह लिए ही दर्द निवारक दवाएं खा लेती हैं। ऐसा करना आपके शिशु के लिए नुकसानदायक हो सकता है। बेहतर है कि आप कुछ योगासन के जरिए इन समस्याओं को दूर करने की कोशिश करें। गर्भवास्था में योग करने के कई लाभ होते हैं। आप चाहें तो योगाचार्य से सलाह लेकर भी योग करना (yoga benefits during pregnancy) शुरू कर सकती हैं। जानें, प्रेग्नेंसी में मॉर्निंग सिकनेस, पैरों में होने वाली सूजन, कमर और पेट दर्द को दूर करने के लिए किन योगासन का अभ्यास (Yoga poses during Pregnancy in Hindi) किया जा सकता है।
कुछ महिलाओं को बहुत ज्यादा सुबह उठने पर मॉर्निंग सिकनेस की समस्या होती है। किसी को सिर दर्द होता है, तो किसी की माइग्रेन की तकलीफ बढ़ जाती है। इसके लिए चाइल्ड पोज योग का अभ्यास करें। इसे करने से उल्टी, जी-मिचलाना, चक्कर आना जैसी समस्याओं को कम किया जा सकता है।
पैरों में सूजन से अक्सर महिलाएं परेशान रहती हैं। कई बार सूजन के साथ दर्द भी होता है। ऐसे में आप करें लेग अप द वॉल योग का अभ्यास। इसे करना बहुत आसान है। सबसे पहले आप कमर के बल लेट जाएं। अपने दोनों पैरों को दीवार पर ऊपर की तरफ सटाएं। एक दिन में दो बार इसका अभ्यास 15-15 मिनट के लिए कर सकती हैं।
अधिकतर महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान कमर दर्द की समस्या परेशान करती है। खासकर, गर्भावस्था की तीसरी तिमाही में। इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप कर सकती हैं आर्म्स योग का अभ्यास। सबसे पहले आप अपने घुटनों के बल बैठ जाएं। अब दोनों हाथों को पीछे की तरफ ले जाएं। हाथों को आपस में मिला लें। अब 30 सेकेंड तक गहरी सांस लें और हाथों को खोल लें। इससे कमर दर्द दूर हो जाएगा।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.