Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019 पूरे विश्व में मनाया जा रहा है. लेकिन क्या आप भारत में हुए एक शोध के बारे में जानते हैं ? यह ऐसा योग है जो पति-पत्नी एक साथ करके गर्भपात की परेशानी को दूर कर सकते हैं. जी हां जो पति-पत्नी बार-बार गर्भपात से परेशान हैं उनको योग के बारे में जरूर जानना चाहिए. योग दिवस के दिन योग का यह टिप्स बहुत ही कारगर है. पति-पत्नी के लिए योग का महत्व इस शोध के माध्यम से जाना जा सकता है.
गर्भपात की परेशानी से महिलाओं को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस बारे में एम्स के डाक्टरों के एक दल ने कुछ खास तरह का शोध किया है। पति-पत्नी के लिए योग के महत्व को भी इस शोध के माध्यम से जाना जा सका है.
शोध में यह बात सामने आयी है कि अगर पुरुष नियमित रूप से योग करें तो उनकी पत्नी को बार-बार होने वाले गर्भपात से छुटकारा मिल सकता है। शोधकर्ताओं का मानना है की योग से पुरुषोॆ के डीएनए और शुक्राणुओं की गुणवत्ता में सुधार होता है।
दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIM) के शरीर रचना विज्ञान विभाग के विशेषज्ञों ने प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के साथ मिलकर यह शोध किया है।
यह शोध अक्टूबर में पत्रिका एंड्रोलॉजी में प्रकाशित हुआ और इंटरनैशनल जर्नल ऑफ साइंटिफिक रिसर्च के फरवरी अंक में प्रकाशित हो चुका है। ये भी पढ़ेंः एरोबिक एक्सरसाइज से डिप्रेशन होता है दूर, जानें इसके खास फैक्ट्स।
एम्स के शरीर रचना विज्ञान के आण्विक प्रजनन और आनुवांशिकी प्रयोगशाला की प्रमुख प्रोफेसर रीमा दादा के अनुसार एम्म में हुए इस शोध में ऐसे दंपतियों को शामिल किया गया था जो बार-बार गर्भपात की समस्या से परेशान थे।
शोध में 60 दंपतियों को शामिल किया गया था और पुरुषोॆ को रोजाना योग कराया गया। प्रोफेसर रीमा के अनुसार इस शोध में भाग लेने वाले पुरुषों ने कभी भी योग नहीं किया था।
शोध में शामिल पुरुषों को 90 दिन तक लगातार योग कराया गया और इसका फायादा देखने को मिला। शोध में यह भी पाया गया कि इन पुरुषों में सेमिनल ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस और शुक्राणुओं के डीएनए को नुकसान हुआ था जिससे निषेचन के बाद भ्रूण का विकास नहीं हो पाता था और इसकी वजह से गर्भपात हो जाता था। ये भी पढ़ेंः ऑस्टियोपोरोसिस से महिलाओं को होता है ज्यादा खतरा, जानें बचाव के 5 आसान उपाय।
प्रोफेसर रीमा के अनुसार स्मोकिंग, एल्कोहल के सेवन, फास्ट फूड खाना और पोष्टिक खाने की कमी की वजह से स्ट्रेस और डीएनए को नुकसान पहुंचता है।
प्रोफेसर के अनुसार एक जगह लगातार बैठने वाली जीवनशैली और मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से भी शुक्राणुओं के डीएनए को नुकसान पहुंचता है। ये भी पढ़ेंः रोजाना एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं तो यह 1 काम जरूर करें।
पति-पत्नी के लिए योग का महत्व इस शोध के माध्यम से जाना जा सकता है. अगर आपको भी गर्भपात की परेशानी है तो आपको पति-पत्नी के लिए योग को अपनी डेली लाइफ में शामिल करना चाहिए.
इसके अलावा पति-पत्नी के लिए योग का फायदा उनको फिट रहने और शरीर की ऊर्जा बनाए रखने के लिए भी जरूरी होता है. अगर आपको भी हेल्दी लाइफ में रहना है तो पति-पत्नी के लिए योग को शामिल करना चाहिए.
योग दिवस में आप अपने लाइफ पार्टनर को अपने साथ पति-पत्नी के लिए योग की बात जरूर बताएं. हेल्दी लाइफ और बच्चे के जीवन के लिए पति-पत्नी के लिए योग को जरूर समझें और डेली लाइफ में शामिल करें.
इस योगासन से ठीक होगी रीढ़ के हड्डी की तकलीफ, पाचन भी रहेगा ठीक.