
... Read More
Written By: Anshumala | Published : August 7, 2020 9:11 PM IST
वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक 2020: अपने 6 महीने के शिशु को क्या और कैसे खिलाएं, जानिए यहां। © Shutterstock.
six month baby food: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, स्तनपान बच्चे के संपूर्ण स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने का सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है। दुर्भाग्य से, 3 में से लगभग 2 शिशुओं को आज भी 6 महीने तक स्तनपान (Breastfeed) नहीं कराया जाता है और इस दर (rate) में दो दशकों से कोई सुधार नहीं आया है। मां का दूध शिशुओं के लिए एक आदर्श भोजन है। यह सुरक्षित और स्वच्छ होता है। इसमें एंटीबॉडी होते हैं, जो शिशुओं में होने वाली कई बीमारियों से उन्हें बचाए (tips for baby care in hindi) रखने में मदद करते हैं।
1 अगस्त से लेकर 7 अगस्त को 'वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक 2020' (World Breastfeeding Week 2020) सेलिब्रेट किया जाता है। आज इस सप्ताह का आखिरी दिन है। यूनिसेफ के साथ-साथ डब्ल्यूएचओ भी महिलाओं को कुशल स्तनपान परामर्श (skilled breastfeeding counselling) के लिए बढ़ावा देने की बात करता है। शिशुओं के लिए जन्म के बाद से 6 महीने तक मां का दूध पिलाना बेहद जरूरी है, लेकिन कुछ महिलाएं दो से तीन वर्ष तक अपने बच्चे को दूध पिलाती रहती हैं। हालांकि, 6 महीने के बाद बच्चे को ठोस आहार (six month baby food in hindi) भी देना शुरू कर देना चाहिए। यदि आपको समझ नहीं आ रहा कि किन चीजों को आप 6 महीने के बाद से अपने बच्चे को खिला सकती हैं, तो जानें यहां...
एक्सपर्ट्स का कहना है कि लगभग 6 महीने तक बच्चे के लिए एकमात्र पोषण स्रोत स्तनपान होना चाहिए। उसके बाद, आप अपने बच्चे के आहार में ठोस खाद्य पदार्थ शामिल कर सकते हैं। हालांकि, आपको कम से कम एक वर्ष तक स्तनपान जारी रखना चाहिए। लगभग 6 महीनों में, शिशुओं के शरीर में स्टोर हुए आयरन कम होने लगते हैं, इसलिए ठोस खाद्य पदार्थों में आयरन से भरपूर फूड्स उन्हें देना चाहिए। मीट एक बढ़िया विकल्प है, क्योंकि इसमें आयरन, जिंक और उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन काफी मात्रा में होते हैं। फल, सब्जियों या अनाज की तुलना में मीट अधिक पोषण प्रदान कर सकते हैं।
छह महीने तक स्तनपान कराने के बाद भी आप अपने शिशु को अपना दूध पिला सकती हैं। 6 महीने के बाद भी यह मुख्य पोषक स्रोत होना चाहिए, क्योंकि मां का दूध 6 महीने के बाद भी बच्चे के लिए पौष्टिक और फायदेमंद होता है। हालांकि, जब आपका बच्चा 6 महीने का हो जाए तो आप उसे आयरन, जिंक और प्रोटीन से भरपूर ठोस खाद्य पदार्थों का सेवन करा सकती हैं। ऐसे खाद्य पदार्थों से शुरू करें, जो प्रोटीन और आयरन जैसे आयरन-फोर्टिफाइड अनाज से भरपूर होते हैं।
जब आपका बच्चा 6 महीने का होता है, तो उसके बेहतर शारीरिक विकास और वृद्धि के लिए दूध की तुलना में अधिक पोषक तत्वों और ऊर्जा की आवश्यकता होती है। आपको उसकी बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए स्तनपान कराते समय डायट में ठोस खाद्य (solid foods) पदार्थों को भी शामिल करना होगा।
यहां तक कि यदि आप स्तनपान नहीं करा रही हैं, तो ठोस पदार्थों को देने के लिए 6 महीना सबसे अच्छी उम्र है। अपने शिशु को इस उम्र में 2-3 चम्मच मैश किए हुए फल या सब्जियां, दलिया, खिचड़ी जैसे नरम खाद्य पदार्थ देना शुरू कर सकती हैं। 7-8 महीने के शिशु को दही खिला सकती हैं। कैल्शियम का मुख्य स्रोत होने के कारण यह बच्चे की हड्डियों को मजबूती मिलेगी। शिशु का पाचन भी सही रहेगा। साथ ही अपना दूध भी पिलाती रहें।
वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक 2020: कोरोना काल में अपने शिशु को स्तनपान कराते समय रखें इन बातों का ध्यान