World Asthma Day 2022: प्रेगनेंसी में अस्थमा है एक गम्भीर स्थिति, Expert से जानें गर्भवती महिला को रखना चाहिए किन बातों का ध्यान

प्रेगनेंसी में अनियंत्रित अस्थमा (Uncontrolled Asthma In Pregnancy) बच्चे और मां दोनों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 2, 2022 11:07 PM IST

World Asthma Day 2022:किसी भी महिला के लिए प्रेगनेंसी ज़िंदगी के सबसे सुखद दौर पर ढेर सारी यादें दे सकता है। लेकिन, कुछ बीमारियों की वजह से मातृत्व की ओर बढ़ते कदमों का यह सफर मुश्किलभरा बन जाता है। अस्थमा ऐसी ही एक बीमारी है। प्रेगनेंसी के दौरान अस्थमा एक मुश्किल स्थिति हो सकती है। क्योंकि, अस्थमा ट्रिगर होने से प्रेगनेंसी में तकलीफें बढ़ सकती हैं। तो वहीं, प्रेगनेंसी में अनियंत्रित अस्थमा ( Uncontrolled Asthma And Pregnancy) बच्चे और मां दोनों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। आखिर क्यों एक्सपर्ट्स प्रेगनेंसी में अस्थमा को नुकसानदायक मानते हैं और क्यों गर्भवती महिलाओं के लिए प्रेगनेंसी में अस्थमा को अंडर कंट्रोल रखना आवश्यक और महत्वपूर्ण है। इन सभी महत्वपूर्ण सवालों के जवाब दिए गायनेकोलॉजिस्ट  डॉ. अदिती सिंघी ने जो अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, मुंबई (Dr. Aditi Singhi Apollo Spectra Hospital,  Mumbai) से जुड़ी हुई हैं। ( Uncontrolled Asthma in pregnancy)

गर्भवती महिलाओं में अस्थमा कितनी गम्भीर समस्या है?

डॉ. अदिती कहती हैं कि, प्रेगनेंसी में महिलाओंको कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं जिसमें, जेस्टेशनल डायबिटीज (gestational diabetes), हाई ब्लड प्रेशर लेवल्स (high blood pressure) के साथ-साथ अस्थमा जैसी समस्याएं भी शामिल हैं। दमा या अस्थमां फेफड़ों से जुड़ी एक घातक बीमारी है। इसमें श्वसन मार्ग में सूजन आ जाती है। प्रेगनेंसी में महिलाओं का कार्डियो-रेस्पेरेटरी तंत्र (cardio-respiratory system) इस बीमारी से प्रभावित होता है। इसके अलावा बहुत अधिक मात्रा में कफ या म्यूकस बनना और ऊपरी श्वसन तंत्र में सूजन जैसी समस्याएं भी महसूस हो सकती हैं। इससे  सांस लेने में परेशानी होती है और लोग साधारण तरीके से अपने काम पर ध्यान नहीं दे पाते। विशेषकर तीसरी तिमाही (third trimester) में महिलाओं के शरीर में कई प्रकार के बदलाव होते हैं जिसके चलते अस्थमा से जुड़ी समस्याएं या लक्षणों में बढ़ोतरी हो सकती हैं। इसीलिए गर्भावस्था में अस्थमा मैनेजमेंट (Controlling asthma) से जुड़ी लापरवाही करना ठीक नहीं। ( tips for asthma management in pregnancy)

प्रेगनेंसी में अस्थमा को नियंत्रण में कैसे रख सकते हैं ? (How to manage asthma)

  • अपने घर को साफ-सुथरा रखें ताकि धूल और गंदगी जमा ना हो सके।
  • घर में पालतू जानवरों को ना रखें क्योंकि, उनके शरीर से छड़ने वाले डैंड्रफ (dandruff) और बाल आदि आपकी समस्याएं बढ़ा सकते हैं।
  • अपने हाथों की साफ-सफाई का भी विशेष ख्याल रखें। बार-बार हाथ धोते रहें।
  • केमिकल वाले क्लिनर्स, पाउडर, परफ्यूम, पाउडर और अन्य कमर्शियल प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल ना करें।
  • घर में ह्यूमिडिफायर (humidifier) का इस्तेमाल  करें। इससे हवा साफ रहेगी और आपको सांस लेने सी जुड़ी समस्याएं कम होंगी।
  • अपने डॉक्टर से लगातार सम्पर्क में बने रहें और उनके परामर्श के अनुसार इंहेलर (inhaler) और दवाइओं का इस्तेमाल करें।
  • अपने रूटीन चेकअप समय पर कराएं।
  • पौष्टिक आहार लें।
  • तनाव मुक्त रहने की कोशिश करें।
  • नियमित एक्सरसाइज करें।
  • वेट मैनेजमेंट करें।

यह भी पढ़ें-

Loss Of Appetite In Pregnancy: प्रेगनेंसी में भूख न लगने से बढ़ सकती है लो बर्थ वेट की संभावना, जानें anorexia nervosa के कारण और बचने के उपाय

World Asthma Day 2022: कोरोना के दौरान अस्थमा के मरीजों को रखना चाहिए अपना विशेष ध्यान, बरतनी चाहिए इस तरह की सावधानियां

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source