सर्दियों में गर्भवती महिलाओं की ऐसी होनी चाहिए डाइट, नहीं होगी किसी तरह की परेशानी

Pregnancy Diet :  सर्दी में गर्भवती महिलाओं को अपने डाइट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आइए जानते हैं गर्भावस्था में कैसा होना चाहिए डाइट प्लान?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : January 3, 2023 10:53 AM IST

Pregnancy Diet : गर्भावस्था हर महिला के जीवन का एक खूबसूरत दौर होता है। लेकिन इस दौरान महिलाएं कई तरह के शारीरिक और मानसिक बदलावों से गुजरती हैं। शरीर में इस दौरान कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिसकी वजह से महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में महिलाओं को अपनी सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है।  खासतौर पर सर्दियों के सीजन में शरीर पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। दरअसल, सर्द मौसम में संक्रमण, खांसी, जुकाम और बुखार जैसी परेशानी बढ़ने की संभावना होती है। ऐसे में शरीर को स्वस्थ रखना बहुत ही जरूरी है। सर्दियों में गर्भवती महिलाएं खुद को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन कर सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसे कुछ हेल्दी आहार के बारे में-

सर्दी में गर्भवती महिलाओं की कैसी होनी चाहिए डाइट?

गर्भवती महिलाओं को अपने डाइट पर ध्यान देने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं सर्दियों में गर्भवती महिलाओं की कैसी होनी चाहिए डाइट?

हर वैरायटी के खाद्य पदार्थों को डाइट में करें शामिल

सर्दियों में कई तरह की चीजों को खाने का ऑप्शन होता है। इस सीजन में आपको विभिन्न तरह की खाद्य सामाग्री जैसे- दूध, दही, फल, सब्जियां काफी ज्यादा मात्रा में मिल जाती हैं। ऐसे में सर्दियों में आपको अपने आहार में हर एक वैरायटी की चीजों को शामिल करने की जरूरत है। कोशिश करें कि पूरे दिन में कम से कम 3000 कैलोरी को इनटेक करें। खासकर जब आप अपने अंतिम तिमाही में हों, तो आपको अधिक कैलोरी की जरूरत हो सकती है।

डाइट में शामिल करें फल और सब्जियां 

सर्दियों में आपको मार्केट में कई तरह की फल और सब्जियां आसानी से मिल जाती हैं। ऐसे में आपको इन मौके का फायदा उठाने की जरूरत है। इस सीजन में गर्भवती महिलाओं को विटामिन सी से भरपूर फल जैसे-  संतरा, सेब, केला इत्यादि का सेवन करना चाहिए। इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है। साथ ही सर्दियों में पालक, सलाद पत्ता, ब्रोकली, फूलगोभी, मटर जैसी सब्जियों का सेवन करें। 

आयोडीन है जरूरी

गर्भवती महिलाओं को अपने आहार में आयो़डीन शामिल करने की जरूरत होती है। यह बच्चे के मानसिक विकास के लिए काफी जरूरी तत्व माना जाता है। इसकी कमी से बच्चों को मानसिक परेशानी हो सकती है। ऐसे में आपको आयोडीन से भरपूर आहार जैसे- अंडे, समुद्री फूड्स, नमक इत्यादि का सेवन करना चाहिए। 

शरीर को रखें हाइड्रेटेड

गर्भावस्था में शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत ही जरूरी है। खासतौर पर अगर आप सर्दी के सीजन में कम पानी पीते हैं, तो यह आपके लिए घातक हो सकता है। ऐसे में सर्दी के सीजन में अधिक से अधिक पानी पिएं। इसके अलावा ताजे फल, सब्जियां, नींबू पानी, नारियल पानी इत्यादि का सेवन करें। इससे आपका शरीर हाइड्रेट रहेगा। 

कैल्शियम और फाइबर है फायदेमंद

गर्भावस्था में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए फाइबर और कैल्शियम युक्त डाइट की जरूरत होती है। इससे महिलाओं की हड्डियां मजबूत होती हैं। साथ ही गर्भ में पल रहे बच्चे का भी विकास अच्छी तरह से होता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो गर्भवती महिलाओं को अपने दैनिक आहार में डेयरी प्रोडक्ट की 3 से 4 सर्विंग्स लेनी चाहिए। वहीं,, फाइबर युक्त आहार का सेवन करना चाहिए, ताकि इस दौरान होने वाली कब्ज, अपच, मतली, उल्टी की परेशानी को कम किया जा सके। 

गर्भवती महिलाओं को अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। खासतौर पर सर्दी के सीजन में अपने आहार पर ध्यान दें। हालांकि, ध्यान रखें कि गर्भावस्था में डाइट में बदलाव से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source