Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Winter Care Tips Every Pregnant Woman Should follow: सर्दियों में प्रेग्नेंट महिलाओं को अपना खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। सर्दियों में कम पानी पीने और सर्द हवाओं की वजह से प्रेग्नेंट महिलाओं को सिर में दर्द, ज्यादा जी मिचलाना, हाथ पैर में सूजन, उल्टी जैसी बीमारियां ज्यादा होती है। प्रेग्नेंसी स्किन पहले से ही खींचता है और सर्दियों की शुष्क हवा इसे और भी रूखा बना देती है। इससे पेट, हाथों और पैरों पर तेज खुजली हो सकती है। यही कारण है कि सर्दियों में प्रेग्नेंट महिलाओं को अपना खास ध्यान रखने की सलाह (sardiyo Mein pregnant mahila kaise rakhe apna dhyan) दी जाती है। आज हम इसी विषय पर बात करने वाले हैं।
फरीदाबाद स्थित क्लाउडनाइन अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. शैली शर्मा के अनुसार, सर्दियों में प्रेग्नेंट महिलाएं कुछ खास बातों का ध्यान रखें, तो कई समस्याओं से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में-
स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ के अनुसार, सर्दियों में प्रेग्नेंट महिलाओं को शरीर का तापमान गर्म रखने की जरूरत होती है। प्रेग्नेंसी में शरीर का तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहता है, लेकिन सर्द हवा जल्दी असर डाल सकती है। इसलिए प्रेग्नेंट महिलाओं को हमेशा लेयर्स में कपड़े पहनने चाहिए। लेयर्स में कपड़े पहनने से शरीर गर्म रहता है और थोड़ी सी भी बेचैनी महसूस होने पर आप एक लेयर को उतारकर हल्का महसूस कर सकती हैं।
सर्दी अक्सर पैर और सिर से लगती है। ऐसे में प्रेग्नेंट महिलाओं को सिर और पैर को सही तरीके से ढक कर रखने की जरूरत होती है। प्रेग्नेंट महिलाओं को सर्दी में पैरों में मौजे और सिर पर शॉल जरूर लपेटनी चाहिए। इससे शरीर सही तरीके से गर्म होता है।
सर्दियों में प्यास कम लगने के कारण लोग पानी कम पीते हैं। कम पानी पीने की वजह से डिहाइड्रेशन होता है, जिससे थकान, कब्ज और एम्नियोटिक फ्लूइड कम हो सकता है। इसलिए प्रेग्नेंट महिलाओं को सर्दियों में 7 से 8 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। प्रेग्नेंसी में आपको सादा पानी पीने में परेशानी हो रही है, तो आप गर्म सूप, नारियल पानी और हर्बल टी जैसे ऑप्शन भी हाइड्रेशन के लिए चुन सकते हैं।
प्रेग्नेंसी में महिलाओं की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। इससे वायरल फ्लू, सर्दी, खांसी और जुकाम की परेशानी बढ़ती है। ये सभी समस्याएं वायरल इंफेक्शन के कारण होती है। इससे बचने के लिए प्रेग्नेंट महिलाओं को अपने हाथों को हमेशा साफ रखना चाहिए। घर के बाहर से कोई सामान लेने, खाना खाने, शौच के बाद और किचन के काम निपटाने के बाद महिलाओं को अपने हाथों को साबुन और पानी से धोना चाहिए।
सर्दियों में पौष्टिक आहार का महत्व प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए और भी बढ़ जाता है। इसलिए प्रेग्नेंट महिलाओं को खाने में विटामिन C, आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन से युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए। सर्दियों में आने वाले मौसमी फल और संतरा, अमरूद, अनार, गाजर, पालक, मेथी प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होती हैं।