गर्मियों के दिनों में ज्यादा क्यों होने लगते हैं पीरियड्स क्रैंप्स? जानें कैसे करें इन्हें कंट्रोल

Increased Period Cramps in Summer: गर्मियां जितनी बढ़ती हैं उसके कारण अक्सर पीरियड्स क्रैंप्स ज्यादा होने लग जाते हैं, जिसके कारण और बचाव के बारे में हम इस लेख में जानेंगे।

WrittenBy

Written By: Dr. Kajal Singh | Published : April 25, 2026 8:39 PM IST

Periods Problems in Summer: गर्मियों का मौसम किसी को पसंद नहीं होता है और इसका कारण सिर्फ पसीना, एलर्जी या स्किन में होने वाली खुजली नहीं बल्कि इस मौसम में होने वाली स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हैं। महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए भी गर्मियों का मौसम कई स्वास्थ्य समस्याएं लेकर आता है और उनमें से एक बड़ी परेशानी है पीरियड्स में होने वाली समस्याएं। कुछ महिलाओं में देखा गया है कि गर्मियों के दिनों में ज्यादा दर्द और क्रैंप्स की समस्या होती है और इसके बारे में महिलाएं समझ नहीं पाती हैं। गर्मियों में पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं क्यों होती हैं और इनसे बचाव के क्या तरीके हो सकते हैं आदि के बारे में हम इस लेख में जानेंगे। गर्मियों के मौसम में पीरियड्स के दौरान पेट दर्द यानी क्रैंप्स के वैज्ञानिक और लाइफस्टाइल से जुड़े कारण होते हैं।

  1. शरीर में पानी की कमी - गर्मियों में अक्सर शरीर में पानी की कमी होने लगती है और इसके कारण पीरियड्स में क्रैंप्स बढ़ जाते हैं। जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है, तो उसके कारण मांसपेशियां सिकुड़ने लगती हैं। ऐसी स्थिति में क्रैंप्स ज्यादा होने लगती है।
  2. थकान और कमजोरी - गर्मियों के मौसम में थकान व कमजोरी रहना आम बात हो जाती है और ऐसे में जब शरीर में पानी की कमी होती है तो उसके कारण पीरियड्स में स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती है व क्रैंप्स की समस्या ज्यादा रहती है।
  3. हार्मोनल बदलाव - गर्मियों के मौसम में तापमान बढ़ने, सनलाइट ज्यादा बढ़ने और पानी की कमी आदि के कारण हार्मोन स्तर में बदलाव हो सकते हैं, जिसके कारण पीरियड्स क्रैंप्स बढ़ सकते हैं।
  4. खाने-पीने की गलत आदतें - गर्मियों के मौसम में लोग ज्यादातर ठंडे पेय पदार्थ पीने लग जाते हैं, जिसमें ज्यादातर शुगर फूड्स होते हैं। शुगर शरीर के अंदर इन्फ्लेमेशन व अन्य समस्याएं बढ़ाता है और इसके कारण भी पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

(और पढ़ें - पीरियड्स के दौरान की जाने वाली गलतियां)

क्रैंप्स से बचाव का तरीका

  1. भरपूर पानी पिएं - रोजाना दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पीएं। नारियल पानी, नींबू पानी और छाछ भी बहुत फायदेमंद हैं। इससे शरीर हाइड्रेट रहेगा और दर्द कम होगा।
  2. हल्का और पौष्टिक भोजन लें - हरी सब्जियां, फल, दाल, और आयरन युक्त खाना खाएं। ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाना कम करें।
  3. हल्की एक्सरसाइज और योग करें - हल्की वॉक, स्ट्रेचिंग या योग करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और दर्द में राहत मिलती है।
  4. गर्म पानी की सिकाई - पेट के निचले हिस्से पर गर्म पानी की सिकाई करने से मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं और क्रैंप्स कम होते हैं। हालांकि, गर्मियों में ज्यादा देर तक सिकाई न करें।
  5. कैफीन और जंक फूड से बचें - कॉफी, कोल्ड ड्रिंक्स और ज्यादा मीठी चीजें दर्द को बढ़ा सकती हैं, इसलिए इनका सेवन कम करें।
  6. पर्याप्त नींद लें - गर्मियों में कई बार ठीक से नहीं नहीं ले पाते हैं, जिसके कारण भी क्रैंप्स होने लग सकते हैं। अच्छी नींद शरीर को रिलैक्स करती है और दर्द सहने की क्षमता बढ़ाती है।

अगर दर्द बहुत ज्यादा हो, हर महीने बढ़ता जा रहा हो, या दवा लेने के बाद भी आराम न मिले, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। यह किसी अन्य समस्या का संकेत भी हो सकता है। गर्मियों में पीरियड क्रैम्प्स बढ़ना आम बात है, लेकिन सही खान-पान, पानी की पर्याप्त मात्रा और थोड़ी सी सावधानी से इसे काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। अपने शरीर की जरूरतों को समझें और समय पर ध्यान दें, यही सबसे बेहतर इलाज है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source