प्रेग्नेंसी में वैक्सीनेशन क्यों जरूरी है? जानें कौन-सी वैक्सीन लगाने से मां और नवजात को मिलती है सुरक्षा

Vaccine for Pregnant Women: अगर आप प्रेग्नेंट हैं, तो अपना और नवजात की सेहत को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कुछ वैक्सीन जरूर लगाएं।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : May 4, 2026 8:53 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. K. Ramana

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखती हैं, ताकि बच्चा स्वस्थ रहे और उसे कोई दिक्कत न हो। महिलाएं हेल्दी डाइट लेती हैं, सप्लीमेंट्स लेती हैं और अपनी रूटीन लाइफ का भी ध्यान रखती हैं। लेकिन, वे वैक्सीन लगवाना जरूरी नहीं समझती है। ज्यादातर महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान वैक्सीन नहीं लेती हैं। जबकि, मां और नवजात की सुरक्षा के लिए प्रेग्नेंसी में वैक्सीन लगवाना बहुत जरूरी होता है। आइए, अंकुरा हॉस्पिटल की सीनियर कंसल्टेंट ऑब्स्टेट्रिशियन एवं गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. के. रमाना से जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में वैक्सीनेशन क्यों जरूरी है और प्रेग्नेंट महिला को कौन-सी वैक्सीन लगवानी चाहिए?

प्रेग्नेंसी में वैक्सीनेशन क्यों जरूरी है?

मेटरनल इम्यूनाइजेशन से गर्भवती महिला सुरक्षित रहती है, तो इससे उसके शिशु के जीवन के शुरुआती संवेदनशील महीने भी सुरक्षित रहते हैं। दरअसल, प्रेग्नेंसी के दौरान इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। इसकी वजह से प्रेग्नेंट महिलाओं में टेटनस, इन्फ्लूएंजा और काली खांसी जैसे संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ जाता है। अगर प्रेग्नेंसी के दौरान ये समस्याएं होती हैं, तो नवजात शिशु में गंभीर बीमारी और समय से पहले जन्म का जोखिम बढ़ जाता है। वजन से जुड़ी जटिलताएं भी हो सकती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि प्रेग्नेंसी के दौरान काली खांसी की वैक्सीन लगवाने से शिशुओं में घातक संक्रमण के खतरे में तेजी से कमी आती है।

vaccination in pregnancy-vaccination in pregnancy- vaccination in pregnancy- ai generated

प्रेग्नेंसी में कौन-सी वैक्सीन लगानी चाहिए?

प्रेग्नेंसी के दौरान वैक्सीनेशन करना बहुत जरूरी होता है। इस दौरान महिलाओं को कुछ वैक्सीन लगवानी चाहिए। इसमें शामिल हैं-

  • टीडीएपी (Tdap) : यह टीका काली खांसी से सुरक्षा देता है। टीडीएपी टेटनस, डिप्थीरिया और पर्टुसिस जैसी बीमारियों से बचाता है। इस वैक्सीन को आमतौर पर प्रेग्नेंसी के 27 से 36 सप्ताह के बीच लगवाने की सलाह दी जाती है।
  • फ्लू (इन्फ्लूएंजा) : इस वैक्सीन को भी प्रेग्नेंसी के दौरान जरूर लगवाना चाहिए। इस वैक्सीन को आप प्रेग्नेंसी के किसी भी चरण में लगा सकता है। खासकर, अगर फ्लू का मौसम है तो इस वैक्सीन को जरूर लगवाएं।
  • कोविड-19 : प्रेग्नेंसी में आप कोविड-19 की वैक्सीन भी लगा सकते हैं। इस वैक्सीन को आप प्रेग्नेंसी के किसी भी चरण में लगा सकता है।
  • आरएसवी (RSV) : शिशुओं को फेफड़ों के गंभीर संक्रमण से बचाने के लिए आरएसवी टीका लगाया जा सकता है।

प्रेग्नेंसी में वैक्सीनेशन से जुड़े सवाल-जवाब

प्रेग्नेंसी में वैक्सीनेशन से जुड़े सवालों के बारे में जानने के लिए हमने डॉ. के. रमाना से बात की-

1. क्या प्रेग्नेंसी में वैक्सीन लगवाना सुरक्षित है?

हां, प्रेग्नेंसी में डॉक्टर की सलाह पर वैक्सीन लगवाना सुरक्षित माना जाता है। इससे मां और बच्चे, दोनों की सेहत को सुरक्षा मिलती है।

2. प्रेग्नेंसी में Tdap वैक्सीन क्यों जरूरी है?

प्रेग्नेंसी में Tdap वैक्सीन लगाने से काली खांसी और डिप्थीरिया से बचाव होता है। इससे मां और नवजात शिशु को सुरक्षा मिलती है।

3. क्या वैक्सीन से बच्चे को नुकसान हो सकता है?

अगर सही वैक्सीन को सही समय पर लगाया जाए, तो इससे बच्चे को कोई नुकसान नहीं होता है।

4. क्या वैक्सीन लगवाने के बाद बुखार या दर्द हो सकता है?

हा, हल्का बुखार, सूजन या इंजेक्शन वाली जगह दर्द सामान्य साइड इफेक्ट हो सकते हैं।

डिसक्लेमर: इस लेख का उद्देश्य प्रेग्नेंसी में वैक्सीनेशन से जुड़ी सामान्य जानकारी देना है। अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो डॉक्टर की सलाह पर वैक्सीनेशन जरूर कराएं। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

प्रेग्नेंसी में क्या पीना चाहिए?

प्रेग्नेंसी के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। साथ ही, नारियल पानी और नींबू पानी का सेवन भी जरूर करें।

प्रेग्नेंसी में क्या नहीं खाना चाहिए?

प्रेग्नेंसी के दौरान कच्चा पपीता और अनानास से परहेज करना चाहिए।

क्या प्रेग्नेंसी में बादाम खा सकते हैं?

जी हां, प्रेग्नेंसी में भीगे हुए बादाम खाना फायदेमंद होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.