hamburger icon
A
Read in English

प्रेगनेंसी में व्हाइट डिस्चार्ज के क्या कारण हो सकते हैं ?

प्रेगनेंसी के दौरान कब तक सफेद डिसचार्ज सामान्य और कब परेशानी की वजह बन सकता है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : October 7, 2018 2:18 AM IST

प्रेगनेंसी के दौरान कई लक्षण महसूस होते हैं उनमें से एक व्हाइट डिस्चार्ज भी है। प्रेगनेंसी के दौरान व्हाइट डिस्चार्ज एक सामान्य लक्षण माना जाता है। लेकिन यह किसी को पता नहीं होता है कि व्हाइट डिस्चार्ज स्वास्थ्य के लिए कब तक ठीक हो सकता है। अगर यह आपको प्रेगनेंसी के दौरान हमेशा होता है तो यह चिंता का विषय हो सकता है। तो आइए आपको बताते हैं प्रेगनेंसी के दौरान कब तक सफेद डिसचार्ज सामान्य और कब परेशानी की वजह बन सकता है।

पीरियड के दौरान सफेद डिसचार्ज होना सामान्य होता है। प्रेगनेंसी के दौरान डिसचार्ज की समस्या एस्ट्रोजन का उत्पादन बढ़ जाने की वजह से होता है साथ ही पेल्विक क्षेत्र में रक्त प्रवाह बढ़ जाने की वजह से भी सफेद डिसचार्ज होने लगता है। सफेद डिसचार्ज सर्विकल और वेजाइनल स्राव, पुरानी कोशिकाओं और वेजाइनल बैक्टीरिया का बनता है। जब आपको सफेद डिसचार्ज होता है तो सर्विक्स और वेजाइन की दीवारें मुलायम हो जाती है जिससे सफेद चीजों को गर्भ से बाहर भेजती हैं ताकि संक्रमण से बचा जा सके। यह सफेद डिसचार्ज बच्चे की सुरक्षा के लिए फायदेमंद होता है।

अगर यह डिसचार्ज बिल्कुल सफेद हो तो प्रेग्नेंसी के दौरान सामान्य होता है। यह सफेद होने के साथ इसमें गंध भी आती है। हर गर्भवती महिला इसका अनुभव करती है। कभी-कभी आपको इससे चिड़चिड़ा महसूस होता है लेकिन यह हानिकारक नहीं होता है। कई महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान सफेद डिसचार्ज बढ़ जाता है। प्रेग्नेंसी की अतिंम स्टेज में यह सफेद डिसचार्ज गाढ़ा हो सकता है। मगर परेशान ना हों यह सामान्य होता है।

अगर आपको लगता है कि इस डिसचार्ज का रंग सफेद नहीं है तो यह असामान्य हो सकता है या कोई और लक्षण महसूस हो जिससे आपको अजीब महसूस हो रहा हो तो इसके बाद अपने डॉक्टर से बात करके सलाह लेनी चाहिए।