
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Medically Verified By: Dr. Archana Dhawan Bajaj
pregnancy vaccine
Pregnancy and Vaccine: प्रेग्नेंसी के दौरान मां जो खाती है या जैसा लाइफस्टाइल फॉलो करती है, उसका सीधा असर गर्भ में पल रहे शिशु पर पड़ता है। इसलिए प्रेग्नेंसी में महिलाओं को हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल को फॉलो करने की सलाह दी जाती है। साथ ही, समय-समय पर कुछ वैक्सीन लगवाने की सलाह भी दी जाती है, ताकि प्रेग्नेंसी सेफ रहे और शिशु को भी गंभीर संक्रमणों से बचाया जा सके। वैक्सीन शिशु को जन्म के बाद भी सुरक्षा प्रदान करते हैं। लेकिन, प्रेग्नेंसी में कौन-सी वैक्सीन लगवानी चाहिए, आइए नर्चर आईवीएफ क्लीनिक की स्त्री रोग विशेषज्ञ और आईवीएफ एक्सपर्ट डॉ. अर्चना धवन बजाज (Dr Archana Dhawan Bajaj, a gynaecologist and IVF expert at Nurture IVF Clinic) से जानते हैं-
अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो अपनी और शिशु को संक्रमणों से बचाने के लिए इन वैक्सीन को जरूर लगवाएं।
अगर महिला ने पहले कभी टिटनेस का टीका नहीं लगवाया है, तो उसे प्रेग्नेंसी में जरूर लगवाना चाहिए। प्रेग्नेंसी के 27 से 36 सप्ताह के बीच Tdap (टिटनेस, डिप्थीरिया और काली खांसी) वैक्सीन देने की सलाह दी जाती है। इससे नवजात शिशु को काली खांसी से सुरक्षा मिल सकती है।
प्रेग्नेंसी के दौरान फ्लू का खतरा काफी बढ़ जाता है। फ्लू से निमोनिया, समय से पहले प्रसव और कई अन्य जटिलताएं भी बढ़ जाती हैं। इसलिए प्रेग्नेंसी के दौरान फ्लू या इंफ्लुएंजा वैक्सीन लगवानी जरूरी होती है। इस वैक्सीन को प्रेग्नेंसी के दौरान कभी भी लगवाया जा सकता है।
अगर किसी महिला ने कोविड-19 वैक्सीन नहीं लगवाई है, तो उसे इस वैक्सीन को जरूर लगवाना चाहिए। इससे मां और बच्चे को भविष्य में कोरोना वायरस का खतरा कम हो सकता है। नवजात शिशु को भी प्रतिरक्षा मिल सकती है।
प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही में RSV (Respiratory Syncytial Virus) वैक्सीन लगवाने की सलाह दी जाती है। इस वैक्सीन को लगाने से शिशु को गंभीर श्वसन संक्रमण से बचाने में मदद मिलती है। हालांकि, इसकी उपलब्धता देश और राष्ट्रीय गाइडलाइन के अनुसार अलग हो सकती है।
प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ वैक्सीन नहीं लगाई जाती है, इनमें शामिल हैं-
नहीं। प्रेग्नेंट महिला को कौन-सी वैक्सीन, कब लगानी है, यह उसकी उम्र और स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करता है। इसलिए किसी भी वैक्सीन को लगाने से पहले स्त्री रोग विशेषज्ञ से संपर्क करना बहुत जरूरी है।
Disclaimer: प्रेग्नेंसी के दौरान सही समय पर सही वैक्सीन लगवाना बहुत जरूरी होता है, इससे मां और शिशु दोनों की कई तरह के गंभीर संक्रमणों से बचाने में मदद मिल सकती है। प्रेग्नेंसी में टिटनेस, फ्लू और कोविड-19 वैक्सीन लगवाना सुरक्षित माना जाता है। अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो स्त्री रोग विशेषज्ञ के संपर्क में बनी रहे और समय-समय पर जांच करवाती रहें। साथ ही, प्रेग्नेंसी के दौरान बैलेंस डाइट लें। प्रेग्नेंसी में आयरन, फोलिक एसिड और कैल्शियम सप्लीमेंट भी नियमित रूप से लेना चाहिए।