
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Medically Verified By: Dr. Sutapa Sen
ivf treatment
कंसीव न कर पाना, आजकल की एक बेहद आम समस्या बन गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसके पीछे कई कारणों को जिम्मेदार माना गया है, जैसे- खराब लाइफस्टाइल, स्पर्म काउंट कम होना, हार्मोनल असंतुलन, एंडोमेट्रियोसिस और पीसीओएस आदि। दरअसल, कई कपल्स शादी के बाद फैमिली प्लानिंग शुरू करते हैं, लेकिन कुछ मामलों में लंबे समय तक कोशिश करने के बाद भी गर्भधारण नहीं हो पाता है। ऐसे में कपल्स के मन में सवाल रहता है कि आखिर प्रेग्नेंसी के लिए कब तक नेचुरल तरीके से ट्राई करना चाहिए और आईवीएफ का विकल्प कब चुनना चाहिए?
अमेरिकन सोसाइटी फॉर रिप्रोडक्टिव मेडिसिन (ASRM) के अनुसार, हर कपल को आईवीएफ के लिए एक जैसे समय का इंतजार करना जरूरी नहीं होता है। ज्यादातर मामलों में उम्र और स्वास्थ्य समस्याओं के आधार पर आईवीएफ का निर्णय लिया जाता है।
प्रेग्नेंसी के लिए सीधे आईवीएफ का विकल्प चुनना सही नहीं है। पहले नेचुरल तरीके से कंसीव करने की कोशिश करनी चाहिए, अगर इसमें सफलता नहीं मिलती है तो IVF का रुख करना सही हो सकता है। (ASRM) के अनुसार-
ASRM के मुताबिक, अगर महिला या पुरुष को पहले से ही कोई मेडिकल स्थिति है, जो इनफर्टिलिटी का कारण बन सकती है तो इन मामलों में इंतजार करना सही नहीं है और बिना देरी के ही जांच कराना सही है। इन स्थितियों में शामिल हैं-
ASRM के अनुसार, फर्टिलिटी जांच सिर्फ महिलाओं की नहीं, पुरुषों की भी होती है। इन जांचों में शामिल हैं-
She Delhi care you deserve की फर्टिलिटी एक्सपर्ट डॉ. सुतापा सेन बताती हैं, "अगर आपकी उम्र 35 साल या उससे अधिक है और 6 महीने तक नियमित कोशिश के बावजूद गर्भधारण नहीं हो रहा है, तो फर्टिलिटी विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए। वहीं, 40 वर्ष या उससे अधिक उम्र में बिना देरी के फर्टिलिटी इवैल्यूएशन कराना चाहिए। अगर डॉक्टर को कोई समस्या लगती है, तो आईवीएफ की सलाह दी जा सकती है।"
Disclaimer: रिपोर्ट के अनुसार, अगर महिला की उम्र 35 साल से कम है तो 12 महीने और 35 साल या उससे अधिक है तो 6 महीने तक नेचुरल तरीके से गर्भधारण की कोशिश करनी चाहिए, अगर कंसीव न हो तब फर्टिलिटी जांच करानी चाहिए। हालांकि, आपको कब आईवीएफ कराना चाहिए, इसका निर्णय आप या डॉक्टर ही मिलकर ले सकते हैं।