... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : October 24, 2017 5:57 PM IST
सी-सेक्शन के जरिए बच्चे को जन्म देने वाली महिलाओं को बाद में अपना बहुत ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। जाहिर है इस दौरान महिला को तेज दर्द होता है। इतना ही नहीं उसे कई-कई हफ्तों तक बिना नहाए भी रहना पड़ सकता है। वास्तव में पेट पर लगाया गया चीरे का निशान कच्चा होता है जिस वजह से इन्फेक्शन का खतरा अधिक होता है। इसका मतलब यह है कि पानी के संपर्क में आने से आपको अधिक दर्द हो सकता है और इसे सही होने में ज्यादा समय लग सकता है। इसलिए आपको टांके नहीं सूखने तक नहाने से बचना चाहिए।
सर्जरी के बाद पहले दिन आपको बैठने या हिलने में काफी परेशानी होती है, इसलिए नहाने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता है। सर्जरी के पांच घंटे बाद भी शरीर का निचला हिस्सा सुन्न होता है। हालांकि सर्जरी के एक दिन बाद आप अपने आप नहीं बैठ सकती हैं और खड़े होने के लिए भी मदद की जरूरत होती है, तो नहाना तो दूर की बात है। हालांकि हॉस्पिटल में आपको स्पोंज बाथ दिया जा सकता है लेकिन इस हिस्से को ड्राई ही रखा जाता है।
सी-सेक्शन के बाद आपका हॉस्पिटल में रुकना बच्चे की हेल्थ, सर्जरी के बाद कितनी जल्दी ठीक हो रहे हैं इस बात पर निर्भर होता है। आपको पांच से सात दिन रुकना पड़ सकता है। इस दौरान आपको केवल स्पोंज बाथ दिया जाता है। डिस्चार्ज के दौरान चीरे के निशान से पट्टी हटा दी जाती है और नयी पट्टी की जाती है। लेकिन इसका यह मतलब यह नहीं है कि आप अब नहा सकते हैं।
याद रखें कि अभी भी आपके टांके कच्चे होते हैं। इसलिए आपको नहाने की सलाह नहीं दी जाती है। एक हफ्ते बाद आपको दोबारा चेक-अप के लिए आना होता है और आपका डॉक्टर निशान चेक करता है। इसके बाद आपको इस हिस्से की सफाई और देखभाल के अन्य तरीके बताए जाते हैं। एक बार जब टांका पूरी तरह निकाल दिए जाते हैं, तब आप नहा सकती हैं। सर्जरी के बाद शरीर को नहाने के लिए तैयार होने में कम से कम 10 से 15 दिन लगते हैं।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock