hamburger icon
A
Read in English

ब्रेस्टफीडिंग के दौरान कौन सी सब्जियां नहीं खानी चाहिए? एक्सपर्ट से जानें इस दौरान किन चीजों से करें परहेज

Foods to avoid during breastfeeding: बच्चे को दूध पिलाने के दौरान मां को कुछ चीजों के सेवन से बचना चाहिए, नहीं तो ये ब्रेस्ट मिल्क को प्रभावित करते हैं।

WrittenBy

Written By: Pallavi | Updated : August 10, 2022 10:22 AM IST

बच्चे को दूध पिलाते समय आपके मन में लाखों सवाल उठते हैं। ऐसे में इस दौरान ये तय करना बहुत भ्रमित करने वाला है कि क्या खाना चाहिए, क्या नहीं खाना चाहिए और मेरे बच्चे के लिए सबसे अच्छा क्या होगा। इन्हीं सवालों के जवाब दे रही हैं  Arooshi Garg, Lifestyle Expert, GOQii and a certified Breastfeeding & Infant and Young Child Feeding Consultant। एक्सपर्ट आरुषि गर्ग बताती हैं कि आदर्श रूप से स्तनपान कराने वाली मां के लिए आहार सामान्य संतुलित और स्वस्थ आहार से अलग नहीं है। शिशुओं और स्तनपान कराने वाली माताओं दोनों के लिए उचित पोषण जरूरी है। शरीर की सुनें, और जो सही लगे वही खाएं। लेकिन कुछ खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें ब्रेस्टफीडिंग के दौरान खाने से बचना चाहिए। लेकिन उससे पहले जरूरी है ब्रेस्टफीडिंग डाइट (Diet during breatfeeding) की कुछ मूल बातें समझना।

कैसी हो ब्रेस्टफीडिंग मां की डाइट-Diet for Breastfeeding Mothers?

ब्रेस्टफीडिंग में क्या खाना चाहिए, इस बारे में एक्सपर्ट बताती हैं कि इसके लिए हमें समझना होगा कि क्या स्तनपान के दौरान अतिरिक्त कैलोरी की आवश्यकता होती है? हां, स्तनपान कराने वाली मां को थोड़ा और खाने की जरूरत हो सकती है। स्तनपान कराने वाली मां को आमतौर पर भूख लगती है क्योंकि बार-बार दूध पिलाने में एक दिन में लगभग 350 से 500 अतिरिक्त कैलोरी की जरूरत होती है। ऐसे में अंडे से उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन पर ध्यान दें। दूध, पनीर, दही जैसे डेयरी उत्पाद। साथ ही आप अच्छी तरह से पकी हुई दालें और मेवे भी ले सकती हैं।

-अच्छा पाचन और आंत को सही रखने के लिए सब्जियों और फलों की कम से कम 4-5 सर्विंग लें।

-मौसमी फल और सब्जियां खाएं

-पर्याप्त विटामिन डी लेने पर ध्यान दें। इसके लिए अनाज, दूध का विकल्प चुनें और सुनिश्चित करें कि आप अपने और अपने बच्चे को हर दिन कम से कम 15 मिनट के लिए सुबह की धूप में धूप सेंकें। पर्याप्त विटामिन डी प्राप्त करने से आपके बच्चे को कैल्शियम और फास्फोरस को अवशोषित करने में मदद मिलेगी। विटामिन डी की कमी से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।

-आयरन, प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थ चुनें। आयरन के अच्छे स्रोतों में साबुत दालें, पत्तेदार हरी सब्जियां शामिल हैं। शरीर में अधिक आयरन को अवशोषित करने में मदद करने के लिए विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें। जैसे खट्टे फल।

-कुछ खाद्य पदार्थ जैसे मेथी के बीज, सौंफ, काले तिल, काजू और अच्छी तरह से पका हुआ हरा पपीता दूध के प्रवाह को बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है और इसे संभावित गैलेक्टागॉग भी कहा जाता है जिसका ग्रीक में मतलब दूध होता है।

-स्तनपान के दौरान पानी का सेवन और तरल पदार्थ अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। हाइड्रेशन बनाए रखने के लिए कम से कम 3 लीटर पानी पिएं।

ब्रेस्टफीडिंग में परहेज करने वाली चीजें-What to avoid in breastfeeding

1. ब्रेस्टफीडिंग के दौरान कौन सी सब्जियां नहीं खानी चाहिए-what vegetables to avoid during breastfeeding?

कुछ खाद्य पदार्थ पाचन संबंधी समस्याओं का कारण बन सकते हैं और मां के साथ-साथ बच्चे को भी गैस की समस्या दे सकती हैं। अगर समस्या बनी रहती है तो कच्चे स्प्राउट्स, बीन्स, पत्तागोभी, ब्रोकली, फूलगोभी, प्याज जैसे खाद्य पदार्थों से बचें।

2. कॉफी या कैफिन वाली चीजें लें या नहीं-Is It Safe to Drink Caffeine While Breastfeeding?

कॉफी या कैफिन वाली चीजें लें या नहीं, तो इसका जवाब है नहीं। दरअसल, ब्रेस्टफीडिंग के दौरान चीनी या कैफीनयुक्त ड्रिंक से बचें। यह आपके बच्चे को अधिक अलर्ट कर सकता है और उसके नींद के चक्र को बाधित कर सकता है।

3. सी फूड ले या नहीं-Seafood to avoid while breastfeeding

जो मां स्तनपान करा रहे हैं उन्हें समुद्री भोजन से बचना चाहिए क्योंकि इसमें मरकरी (पारा) का लेवल ज्यादा हो सकता है। साथ ही ब्रेस्टफीडिंग के दौरान शराब पीने से बचें। बस हेल्दी चीजों को ही सेवन करें।

याद रखें, स्तनपान कराते समय किसी विशेष आहार पर जाने की जरूरत नहीं होती है। बस एक स्वस्थ शरीर और सुपोषित बच्चे के लिए स्वस्थ खान-पान पर ध्यान दें।