प्रेगनेंसी में सर्दियों में क्या खाना चाहिए?

Pregnancy Diet In Winter: सर्दियों का ये मौसम प्रेगनेंट महिलाओं के लिए एक बढ़िया इलाज हो सकता है। क्योंकि इस मौसम में ली गयी डाइट वाकई फायदेमंद हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : January 10, 2023 5:01 PM IST

एक हेल्दी प्रेगनेंसी के लिए हर चीज परफेक्ट होनी चाहिए, ताकि होने वाला बच्चा भी हेल्दी हो। प्रेगनेंसी के दौरान एक अच्छी डाइट (Pregnancy Diet) लेने की सलाह दी जाती है। जिससे बच्चे को ज्यादा से ज्यादा सभी जरूरी पोषण मिल सके। अगर आप पोषक तत्वों के साथ प्रोटीन और हेल्दी फैट से भरपूर डाइट ले रही हैं, तो ये आपके लिए सबसे अच्छा हो सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सर्दियों के मौसम में सबसे अच्छे ताजे फल और हरी सब्जियां आती हैं, जिसमें पोषण भरपूर मात्रा में होता है। साथ ही हेल्दी प्रेगनेंसी के लिए आपको इन सर्दियों में अपनी डाइट (Pregnancy Diet in Winter) में कुछ ख़ास वेज फूड्स को शामिल करना चाहिए।

सर्दियों में प्रेगनेंसी में क्या खाएं - Pregnancy Diet In Winter In Hindi

फलियां - Legumes For Pregnancy

मसूर, मटर, बींस, छोले, सोयाबीन और मूंगफली फलियों का सबसे अहम हिस्सा है। हालांकि प्रेगनेंसी के दौरान शरीर को इन सभी पोषक तत्वों की ज्यादा जरूरत होती है। फलियों में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, फोलेट और कैल्शियम के गुण होते हैं। इसलिए प्रेगनेंसी में फलियां डाइट में जरूर शामिल करनी चाहिए।

हरी मटर - Green Peas For Pregnancy

सर्दियों के मौसम में हरी मटर हर डिश में जान डाल देती है। इसे कच्चा या पका दोनों तरह से खाया जा सकता है। हालांकि प्रेगनेंसी के दौरान हरी मटर खाने से होने वाले बच्चे का दिमागी विकास अच्छा होता है और उसकी रीढ़ की हड्डी भी मजबूत होती है।

कसूरी मेथी - Kasoori Methi For Pregnancy

सर्दियों में मेथी के पत्ते खाना काफी लोगों को पसंद होता है। इसके अनगिनत फायदे होते हैं। इसमें आयरन भी अच्छी मात्रा में होता होता है। इसे प्रेगनेंसी के दौरान खाने से एनीमिया को रोकने में मदद मिल सकती है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो प्रेगनेंसी के दौरान जरूरी होते हैं.

शकरकंद - Sweet Potato For Pregnancy

सर्दियों और शकरकंद का रिश्ता काफी अनोखा है। प्रेगनेंसी के दौरान शकरकंद खाना फायदेमंद हो सकता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट का स्रोत है, जो लगातार एनर्जी देता है। बच्चे के विकास के लिए इसमें जरूरी विटामिन ए होता है।

अखरोट - Nuts For Pregnancy

मेवों में आमतौर पर फाइबर के गुण होते हैं। अखरोट में विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है। इससे इम्युनिटी भी मजबूत होती है। सर्दियों के मौसम में होने वाले फ्लू और सर्दी-जुखाम से अखरोट बचाव करता है। प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को मुट्ठी भर अखरोट खाने की सलाह डॉक्टर भी देते हैं।

ये पांच ऐसे वेज सुपर फूड्स हैं, जिन्हें प्रेगनेंसी के दौरान सर्दियों के मौसम में खाना काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source