
Also Read
Medically Verified By: Kamini Sinha
What foods are good for early pregnancy : मां बनना हर औरत का सपना होता है। एक औरत तब तक खुद को अधूरी समझती है, जब तक कि वह एक बच्चे की मां नहीं बन जाती है। ऐसे में प्रेग्नेंसी एक खूबसूरत एहसास होता है। हालांकि, इस अवस्था में एक्सट्रा देखभाल की जरूरत होती है, ताकि बच्चा स्वस्थ हो। साथ ही मां की सेहत पर भी असर न पड़े। प्रेग्नेंसी में भी पहली तिमाही बहुत महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि यही वह समय होता है, जब गर्भ में बच्चे को विकास होता है। ऐसे में प्रेग्नेंट लेडी को पहले महीने अपनी डाइट का खास ख्याल रखना पड़ता है। यहां हम आपको एक महीने की प्रेग्नेंसी के लिए डाइट प्लान बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए अपना डाइट चार्ट बनाने में मददगार साबित हो सकता है। इस विषय की जानकारी के लिए हमने डाइट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी से बातचीत की है। आइए जानते हैं इस बारे में-
प्रेग्नेंसी के समय में हर 2-2 घंटे बाद कुछ खाते रहने की सलाह दी जाती है, ताकि शरीर में किसी भी पोषक तत्व की कमी न हो। इसलिए नाश्ते से पहले भी अर्ली मॉर्निंग में कुछ खा लेना चाहिए। सुबह के समय वैसे तो ज्यादा भूख नहीं लगती है, लेकिन रातभर के लंबे गैप के बाद कुछ खाना जरूरी होता है। ऐसे में सुबह के समय आप भिगोए हुए ड्राई फ्रूट्स और अदरक की चाय का सेवन कर सकती हैं।
सुबह का नाश्ता
प्रेग्नेंसी में नाश्ता 9 बजे के आसपास हो जाता चाहिए। इस दौरान आप वेजिटेबल ओट्स या फिर उपमा, राजगिरी दलिया, वेजिटेबल सैंडविच जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं।
इस दौरान आप एक अनार या फिर केला और साथ में नारियल पानी पी सकते हैं।
दोपहर का लंच कोशिश करें कि 1 से 2 बजे के बीच कर लें। इस दौरान अपनी थाली में चौथाई प्लेट ग्रीन सलाद, दो मल्टीग्रेन रोटी, एक छोटी कटोरी पालक ले सकते हैं। इसके अलावा मकई की रोटी, एक छोटी कटोरी मूंग दाल, एक गिलास छाछ भी लिया जा सकता है। वहीं, चावल, भिंडी, सांबर, दही जैसी चीजों को भी आप विकल्प में शामिल कर सकते हैं।
आप लंच में इनमें से आप अपने स्वाद के अनुसार कुछ भी खा सकते हैं। पर कोशिश करें कि प्रोटीन युक्त खाना ही खाएं।
डिनर हमेशा जल्दी करें। कोशिश करें कि डिनर 8 बजे से पहले कर लें। इस दौरान आप ग्रीन सलाद, दो मल्टीग्रेन रोटी, एक छोटी कटोरी गोभी करी, सूखी बीन्स, हरी सब्जियां और दाल खा सकती हैं।
प्रेग्नेंसी में भरपूर मात्रा में लिक्विड पर काफी ध्यान देने की जरूरत होती है। क्योंकि कुछ महिलाओं को उल्टी की शिकायत बहुत जाता होती है। ऐसे में भरपूर मात्रा में पानी और जूस पिया जाए, तो इससे डिहाईड्रेशन की समस्या नहीं हो पाती है। इसके अलावा, जिन चीजों से आपको एलर्जी हो, उनसे परहेज करें और हेल्दी खाना ही खाएं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।