प्रेगनेंसी में खाली पेट क्या नहीं खाना चाहिए?

Pregnancy Diet: प्रेगनेंसी में खाली पेट क्या नहीं खाना चाहिए इसके बारे में यहां हम आपको विस्तार से बता रहे हैं, आइए जानते हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : February 17, 2023 2:26 PM IST

गर्भावस्था के समय महिलाओं को बहुत सारी सावधानियां बरतनी पड़ती हैं। फिर चाहे खाने पीने को लेकर हो या फिर डाइट को लेकर हो। महिलाओं का खानपान ही स्वस्थ शिशु के लिए जरूरी होता है। इसलिए प्रेगनेंट महिलाओं को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। खानपान से लेकर अच्छी दिनचर्या गर्भवती महिला के लिए बेहद जरूरी होता है। प्रेग्नेंट महिला को अपने दैनिक आहार में क्या शामिल करना चाहिए और किससे परहेज करना चाहिए इसका ध्यान देना होता है, क्योंकि एक स्वस्थ महिला ही एक स्वस्थ शिशु को जन्म दे सकती है। तो इसके लिए प्रेगनेंट विमेन जरूर ध्यान दें कि वह अपने अपने आहार में क्या शामिल करें और किसका परहेज करें।

प्रेगनेंसी में क्या खाएं - Pregnancy Mein Kya Khaye

1- सबसे पहले बात की जाए फलों की तो फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसलिए प्रेग्नेंट महिला अपनी दिनचर्या में खाली पेट फलों को शामिल करें और कोशिश करें कि खाली पेट ही फल खाएं। खाली पेट फलों के खाने से प्रेगनेंट महिलाओं को विटामिन ए, बी, सी और कैल्शियम आयरन और फाइबर जैसे जरूरी फैक्ट्स मिलते हैं, जो मां और बच्चे दोनों के लिए ही जरूरी होते हैं। लेकिन फलों में भी आपको चुनाव करने की जरूरत है क्योंकि खट्टे फल आप इस दौरान ना खाएं जैसे कि आंवला, संतरा, नींबू को भी इन दिनों अपनी दिनचर्या में शामिल न करें।

2- प्रेगनेंसी के दौरान महिला अपनी डाइट में नट्स का यूज करें। खाली पेट नट्स को खाने से शरीर को प्रोटीन अमीनो एसिड्स, कैल्शियम और फाइबर मिलता है, जिससे आप सारा दिन एनर्जेटिक फील करते हैं। आप नट्स को रात में भिगो दें और सुबह इसका सेवन करें नट्स में आप बादाम, मूंगफली, काजू, अखरोट खा सकते हैं।

3- प्रेगनेंसी में साबुत अनाज भी खा सकती हैं। इसके कई फायदे होते हैं। इसमें विटामिन, प्रोटीन, फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर के लिए लाभकारी है। इसमें आप खाली पेट दलिया और और ब्राउन ब्रेड भी ले सकते हैं, इससे पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है।

4- अगर आप साउथ इंडियन है तो आप अपने खाने में पोहा, उपमा, इडली को भी शामिल कर सकते हैं। इसे एक अच्छा विकल्प भी माना जा सकता है। इससे आपका पेट भी भरा रहेगा और स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है।

5- स्वास्थ्य शिशु पाने के लिए प्रेगनेंसी में अपनी डाइट में अंडा और प्रोटीन युक्त आहार को शामिल करें। इससे न सिर्फ महिला स्वस्थ रहेगी बल्कि उसके गर्भ में पलने वाला शिशु भी स्वस्थ रहेगा। साथ ही आप दूध को भी अपनी डाइट में शामिल करें। दूध में कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

गर्भवती महिलाएं खाली पेट क्या ना खाएं - Which Foods Are Not Eat in Pregnancy in Empty Stomach

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं खाली पेट कॉफी का सेवन ना करें, क्योंकि इसमें कैफीन की मात्रा अधिक पाई जाती है। जिसका शिशु पर असर पड़ सकता है। वहीं ठंडे फलों का सेवन भी बिल्कुल ना करें और अगर करना ही है तो सुबह 11 बजे के बाद ही आप ठंडे फलों का सेवन कर सकती हैं।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई समस्त जानकारी आपकी जागरूकता के लिए है। अगर आप इन युक्तियों को प्रयोग में लाना चाहते हैं तो पहले अपने विशेषज्ञ/चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source