• हिंदी

मां बनने के बाद 40 दिन तक जरूर खाएं ये 5 फूड, जानिए डिलीवरी के बाद क्या खाना चाहिए

मां बनने के बाद 40 दिन तक जरूर खाएं ये 5 फूड, जानिए डिलीवरी के बाद क्या खाना चाहिए

What to Eat After Delivery: अगर नई मां बनी है तो आपके शरीर को पहले से ज्यादा पोषण और अच्छे न्यूट्रिशन की जरूरत होती है। इसलिए पहले 40 दिनों में अपने डाइट में इन 5 फूड को जरूर शामिल करें।

Written by Atul Modi |Published : December 6, 2022 9:08 PM IST

अगर आपने भी पहली बार ममता को महसूस किया है और आप एक नई मां है तो अब तक का सारा अनुभव आपके लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। कई बार आपको बहुत अच्छा और इमोशनल महसूस हो सकता है तो कभी कभी आपको चिड़चिड़ापन और इरिटेशन भी महसूस हो सकती है। यह सब आपके हॉर्मोन्स में बदलाव होने के कारण भी हो सकता है। आपको अपने शरीर को वापस वही मजबूती देने के लिए और अपनी मानसिक सेहत को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अपनी डाइट का महत्वपूर्ण ध्यान रखना होगा। न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने अपने एक इंस्टा रील के जरिये बताया है कि डिलीवरी के बाद क्या खाना चाहिए, खासकर पहले 40 दिनों में अपने डाइट किन फूड्स का सेवन करना चाहिए।

डिलीवरी के बाद क्या खाना चाहिए - What to Eat After Delivery For Fast Recovery In Hindi

मूंग दाल

मूंग दाल का सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक हो सकता है। दाल जैसा भोजन हमारे घरों में आसानी से उपलब्ध होता है और यह प्रोटीन का भी काफी अच्छा स्रोत होता है जो काफी आसानी से पच जाता है। इससे हमारे पेट को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचता है।

दलिया

अगर आप ब्रेकफास्ट के लिए कोई अच्छा ऑप्शन ढूंढ रही है तो दलिया का सेवन करना आपके लिए बेस्ट रहेगा। दलिया खा कर ही अपने दिन की शुरुआत करें ताकि आप पूरा दिन एनर्जी भरा महसूस कर पाए और अपने बच्चे की भी देखभाल अच्छे से कर पाए।

Also Read

More News

शीरा

अगर आपको मीठी चीजें खाना पसंद है तो शीरा का सेवन अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इससे आपकी क्रेविंग्स भी शांत हो जाएगी और यह एक गर्म और शरीर को मजबूती प्रदान करने वाला भोजन होता है। यह डिलीवरी के बाद हड्डियों को मजबूत करने में काफी मददगार होता है।

अजवाइन जीरा और सौंफ का काढ़ा

पानी में इन तीनों चीजों को मिलाकर उबाल लें और इसे एक काढ़े के रूप में पिए। यह आपके रिकवर होने में मदद करेगा और साथ ही आपको हाइड्रेशन पाचन और लेक्टेशन में भी सहायक रहने वाला है।