Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

प्रेगनेंसी प्लान करने से पहले कौन-कौन से टेस्ट करवाने चाहिए, पढ़ें इनफर्टिलिटी एक्सपर्ट की सलाह

अगर आप प्रेगनेंसी प्लान कर रही हैं तो कुछ महत्वपूर्ण जांच जरूर करवा लेने चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से आपके लिए प्रेगनेंट होना आसान हो सकता है.

प्रेगनेंसी प्लान करने से पहले कौन-कौन से टेस्ट करवाने चाहिए, पढ़ें इनफर्टिलिटी एक्सपर्ट की सलाह

Written by Atul Modi |Published : October 20, 2021 6:10 PM IST

भारत की अधिकांश आबादी आज भी ऐसी है जो परिवार बढ़ाने के लिए पहले से कोई प्लानिंग नहीं करती है। बच्चे प्लान करने से पहले उसके होने या न होने की संभावनाओं पर ध्यान नहीं दिया जाता है। समस्या तब आती है जब कई प्रयासों के बावजूद महिलाएं कंसीव नहीं करती हैं। ऐसे में प्रेगनेंसी प्लानिंग करने से पहले यह समझना जरूरी है कि, पति और पत्नी का शरीर इसके लिए तैयार है या नहीं। इसके लिए प्रेगनेंसी प्लान करने से पहले कुछ टेस्ट हैं जिन्हें जरूर करवा लेना चाहिए। इससे प्रेग्नेंट होने में आसानी होगी; और यदि किसी प्रकार की समस्या होगी तो उसका भी पता पहले से चल जाएगा और आप उसका सही समय पर उपचार कर इनफर्टिलिटी या अन्य दूसरी समस्याओं को दूर कर पाएंगे।

Pregnancy Planning करने से पहले कौन-कौन Test करवाने चाहिए?

दिल्ली की आशा आयुर्वेद केंद्र की इनफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डॉक्टर चंचल शर्मा का कहना है कि, "आपकी प्रीवियस हिस्ट्री (पहले का इतिहास) के आधार पर यह तय होता है कि आपको कौन-कौन से टेस्ट करवाने होंगे। आपका हार्मोनल प्रोफाइल सही होना चाहिए, जिसमें सीरम AMH (Anti-Müllerian Hormone Test), सीरम TSH (Thyroid-stimulating hormone) , सीरम थायरॉयड, सीरम प्रोलैक्टिन, सीरम इलेक्ट्रोलाइट्स (Serum Electrolytes) का अच्छा होना जरूरी होता है।

इसके अलावा पति के वीर्य की क़्वालिटी (Semen Analysis) अच्छी होनी चाहिए। आपके गर्भाशय (Uterus) की आंतरिक स्थिति भी अच्छी होना चाहिए। अर्थात आपको Ovulation ठीक से हो रहा या नही । यह आप Ultrasound Follicular में ठीक से देख सकते हैं।

Also Read

More News

Physiological Factor के Tubal Factor और Uterus का Normal Factor Perfect होना अनिवार्य है। उसके बाद आप HSG Test करवा सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

About the Author

... Read More