प्रेगनेंसी में सोने की कौन सी पोजीशन होती है सबसे अच्छी, जानिए प्रेगनेंसी में कैसे सोना चाहिए

Sleep Position In Pregnancy: गर्भवती महिलाएं किस पोजीशन के साथ सोने जा रही हैं, क्या वह सही है या नहीं। इसको जरूर ध्यान दें क्योंकि आपके सोने का पोजीशन आपके शिशु पर इसका असर डालता है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : February 17, 2023 5:45 PM IST

Sleep Position In Pregnancy: प्रेगनेंसी में हर छोटी-बड़ी चीजों का बहुत ही ज्यादा ध्यान देना होता है क्योंकि यह वह पल होता है जिस दौरान एक नहीं बल्कि दो जिंदगी के जिम्मेदार आप होते हैं। खाने-पीने से लेकर उठने बैठने और सोने तक हर चीज का ध्यान एक गर्भवती महिला को देना होता है। सोने के समय भी आपको कुछ बातें ऐसी होती है जिसे ध्यान देना चाहिए। कई लोग प्रेगनेंसी में सोने का सही तरीका नहीं समझते और अपने मन मुताबिक एंगल चेंज करते हुए सोते रहते हैं, लेकिन यह आपके लिए और ना ही आपके शिशु के लिए सही तरीका है। स्वस्थ डाइट के साथ ही स्वस्थ नींद लेना भी एक गर्भवती महिला के लिए बेहद जरूरी होता है। किस तरह से आप भरपूर नींद लें और किस एंगल में आपको सोना चाहिए इस पर भी ध्यान देना चाहिए। तो चलिए आज इस पर ही बात करेंगे कि एक प्रेगनेंसी में किस तरह का पोजिशन लेकर सोना चाहिए।

प्रेगनेंसी में किस करवट सोना चाहिए और क्यों - Best Position To Sleep During Pregnancy

नींद हमारे स्वास्थ्य का एक अहम हिस्सा होता है। एक स्वस्थ मां और एक स्वस्थ बच्चे के लिए अच्छी नींद बेहद फायदेमंद होती है। प्रेगनेंसी के दौरान किस तरह का एंगल लेकर सोना है इस पर ध्यान दें:

1- गर्भावस्था के दौरान बाईं ओर करवट लेकर सोना फायदेमंद होता है क्योंकि इससे ब्लड सरकुलेशन बेहतर माना जाता है।

2- विशेषज्ञ का मानना है कि बाई ओर करवट लेकर सोने से एसिडिटी, कब्ज, पेट दर्द और पीठ दर्द प्रॉब्लम होती हैं तो उससे छुटकारा मिलता है।

3- ऐसा भी नहीं है कि सारी रात आप एक ही पोजीशन पर सोते रहें। ऐसा करने से आपका शरीर अकड़ भी सकता है इसलिए एंगल चेंज करते रहें।

4- दाईं ओर अगर आप सोते हैं तो इससे आपके हृदय पर ज्यादा प्रेशर पड़ता है, जिससे कि आपके पेट में पल रहे शिशु की धड़कनों पर भी असर डाल सकता है। इसलिए दाईं ओर करके कभी ना सोए।

5- सोते समय आप अपने दोनों पैरों के बीच एक सॉफ्ट पिलो रख सकते हैं इससे आपके शिशु को आराम भी मिलेगा। आपको भी नींद अच्छी आएगी।

प्रेगनेंसी में कैसे सोना चाहिए — How To Sleep During Pregnancy

प्रेगनेंसी के दौरान पीठ के बल कभी न सोएं। इससे आपके गर्भ में पल रहे बच्चे पर गहरा असर पड़ता है। पीठ के बल लेटने से मसल्स और रीड की हड्डी पर गहरा प्रभाव पड़ता है। यही नहीं पीठ के बल लेटने से बच्चे को ऑक्सीजन लेने में भी परेशानी आती है। इसलिए लेटते समय आप अपने पोजीशन पर खासतौर पर ध्यान दें। ऐसा करने से आप और आपका शिशु दोनों स्वस्थ रहेंगे।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई समस्त जानकारी आपकी जागरूकता के लिए है। अगर आप इन युक्तियों को प्रयोग में लाना चाहते हैं तो पहले अपने विशेषज्ञ/चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source