Fertility and Nutrition: फर्टिलिटी को बूस्ट करने में न्यूट्रिशन का कितना रोल है? जानिए 6 प्वॉइंट्स में
Fertility and Nutrition: फर्टिलिटी को बूस्ट करने में न्यूट्रिशन का कितना रोल है? जानिए 6 प्वॉइंट्स में
जानिए फर्टिलिटी को बूस्ट करने और ओवेल्यूशन फंक्शन को बेहतर करने के लिए कैसी डाइट (Diet For Boost Fertility And Improve Ovulation Function) लेनी चाहिए.
Written By: Rashmi Upadhyay | Published : September 17, 2021 12:20 PM IST
डाइट में ज्यादा से ज्यादा फल, सब्जियां और साबुत अनाज शामिल करें.
अच्छी फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए बैलेंस डाइट (Balance Diet For Physical and Mental Health In Hindi) लेना बहुत जरूरी है। अच्छा और स्वस्थ खानपान कई बीमारियों से बचाने के साथ ही एनर्जी को भी बूस्ट करता है। अगर बात प्रेगनेंसी की हो तो सबसे पहले और सबसे ज्यादा जरूरी होता है पोषक तत्वों से युक्त एक बैलेंस डाइट (Balance Diet For Pregnancy) लेना। डॉक्टर्स कहते हैं कि जब कोई महिला कंसीव करने का ट्राई करती है तो उसे हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ ही डाइट में भी बदलाव करने की जरूरत होती है, ताकि फर्टिलिटी को बूस्ट किया जा सके और ओवेल्यूशन फंक्शन बेहतर हो सके। फर्टिलिटी और न्यूट्रिशन में बहुत गहरा संबंध (Fertility and Nutrition Relation) है। डाइट, महिला का वजन, स्मोकिंग और एल्कोहल आदि का सेवन इनफर्टिलिटी का कारण (Infertility Cause In Women) बन सकता है और हॉर्मोनल असंतुलन के लिए भी जिम्मेदार हो सकता है।
इसलिए अगर आप प्रेगनेंसी प्लान कर रहे हैं तो न्यूट्रिशनयुक्त डाइट लेना बहुत जरूरी है। डाइट लेते वक्त इस बात का भी ध्यान रखना पड़ता है कि कौन से फूड्स बेबी के लिए सेफ हैं और कौन से नहीं हैं। अगर आप कन्फ्यूज हैं कि प्रेगनेंसी के लिए आपको कैसी डाइट लेनी चाहिए तो आप डॉक्टर/डाइटीशियन की सलाह ले सकती हैं। फोलिक एसिड, आयरन, प्रोटीन और अन्य न्यूट्रिशन प्रेगनेंसी के दौरान जरूर लेने चाहिए। आइए जानते हैं प्रेगनेंसी में न्यूट्रिशन कितने जरूरी हैं (How Important Is Nutrition In Pregnancy) और कौन सी चीजें खानी चाहिए और कौन सी नहीं।
प्रेगनेंसी में कौन सी चीजें खाएं और कौन सी नहीं (What Should Be Eaten In Pregnancy and What Not)
अगर महिला पर्याप्त मात्रा में आयरन (Iron In Pregnancy) नहीं ले रही है तो प्रेगनेंट होने में दिक्कत हो सकती है। आयरन का सही स्तर उन लाल रक्त कोशिकाओं को मदद कर सकता है जो बच्चे को ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करते हैं। किशमिश, खुबानी, मटर, पालक, सूखे बीन्स और दाल आदि का सेवन कर आयरन प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा, पालक, कद्दू, टमाटर और चुकंदर का सेवन इनफर्टिलिटीको कंट्रोल कर सकता है।
प्रोटीन के लिए महिलाओं (Protein In Pregnancy) को पनीर, टोफू और दालों का सेवन करना चाहिए। ओमेगा-3 फैटी एसिड महिलाओं में एग्स की क्वॉलिटी को सही करने में मदद करता है। प्रेगनेंसी प्लान करने वाली महिलाएं कैफीन का सेवन सीमित मात्रा में ही करें।
फोलेट या फोलिक एसिड नेचुरल प्रेगनेंसी (Folic Acid In Pregnancy) को बनाए रखने में मदद करता है। फोलिक एसिड लेने से बच्चे में कई जन्मजात रोग (Neural Tube Defects) होने के चांस भी कम होते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियां, ऑरेंज जूस, दालें और नट्स आदि में प्रचुर मात्रा में फोलिक एसिड होता है। अगर आप फोलिक एसिड के लिए कोई सप्लीमेंट ले रही हैं तो डॉक्टर की सलाह पर ही लें। महिलाएं ही नहीं, पुरुष भी स्पर्म काउंट और क्वॉलिटी को बढ़ाने के लिए फोलिक एसिड (Folic Acid For Increase Sperm Cout In Men) का सेवन कर सकती हैं।
मीठे तरल पदार्थ जैसे कि सोडा और अन्य एनर्जी ड्रिंक लो फर्टिलिटी का कारण बन सकती हैं। रेगुलर बेसिस पर आर्टिफिशियल शुगर का सेवन करने से बचें।
प्रोसेस्ड फूड्स भी प्रेगनेंसी को प्रभावित करते हैं। पिज्जा, पास्ता, केक, पेस्ट्री, चिप्स, नमकीन और मीठी चीजों का ज्यादा सेवन इनफर्टिलिटी का कारण बन सकता है। अगर आप प्रेगनेंसी प्लान कर रही हैं या प्रेगनेंट हैं तो स्मोकिंग और एल्कोहल से परहेज करें।
डाइट में ज्यादा से ज्यादा फल, सब्जियां और साबुत अनाज शामिल करें। एक अच्छी बैलेंस डाइट और अच्छा लाइफस्टाइल महिला और पुरुष दोनों की फर्टिलिटी को बूस्ट करता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.