जानिए आपको मैटरनिटी शॉपिंग कब करनी चाहिए

कुछ लोग कहते हैं तीसरी तिमाही में शॉपिंग करनी चाहिए, क्या यह सही समय होता है?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 23, 2017 1:32 PM IST

प्रेगनेंसी की एक मजेदार बात यह है कि आपको समझ में नहीं आता है कि शॉपिंग कब करें! इस बार आप फिटिंग के नहीं कुछ आरामदायक और अच्छे दिखने वाले कपड़े लेती हैं। हालांकि गर्भावस्था में कपड़े खरीदने का कोई खास समय नहीं है क्योंकि हर तिमाही में आपके शरीर का आकार बदल जाता है और वो पिछले महीने की तुलना में ज्यादा बड़ा हो जाता है।

इसलिए आपको शॉपिंग में जल्दबाजी नहीं दिखानी चाहिए। आपका बेबी बंप पांच महीने बाद दिखना शुरू होता है, तब तक नियमित कपड़े पहन सकती हैं। वैसे बेबी बंप के बाद भी अगर आपने कपड़े बदल दिए हैं, तो आपको बता दें कि आठवें और नौवें महीने में आपको एक्सएक्सएल की जरूरत पड़ सकती है। इसलिए आपको थोड़ा रूककर शॉपिंग करनी चाहिए।

वैसे प्रेगनेंसी में शॉपिंग करने का सही समय आखिरी तिमाही है। इस समय आपका शरीर बदल गया होता है। डिलीवरी के कम से कम छह महीने बाद भी आपका शरीर ऐसा ही बना रहता है। इसलिए इस समय लिए गए कपड़े काफी दिनों तक इस्तेमाल किये जा सकते हैं।

कुल मिलाकर आठवें महीने में आपके ब्रेस्ट और बेली बढ़ते हैं। यह ऐसा समय होता है जब आपके शरीर का आकार मैटरनिटी शॉपिंग के लिए बेहतर होता है और आप ऐसे कपड़े ले सकती हैं जो इस समय आपको फिट आएं। क्योंकि वो गर्भावस्था के कुछ हफ़्तों तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

हालांकि आठवें महीने से पहले खरीदारी करने से भी परेशानी नहीं होनी चाहिए। क्योंकि कुछ कपड़े स्ट्रेचबल होते हैं और जैसे-जैसे आपका आकार बढ़ता है तो यह इनसे बढ़ते पेट को सपोर्ट मिलता है। पांचवें महीने में लिए गए कपड़े प्रेगनेंसी के आखिरी तक चल सकते हैं।

आपको मैटरनिटी ब्रा का भी ध्यान रखना चाहिए। इसे आपको आखिरी तिमाही में ही लेना चाहिए। इस दौरान आपको ब्रेस्ट का साइज स्थिर हो जाता है और डिलीवरी के आठ हफ्ते तक ऐसा ही रहता है।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source