World Breastfeeding Week: स्तनों में दर्द का कारण क्या है, जानिए इस दर्द से छुटकारा पाने के नेचुरल उपाय

महिलाओं को स्तन में दर्द होना समान्य है. कुछ को स्तनपान कराने के दौरान ये दर्द सहना पड़ता है, तो किसी को किसी और कारण की वजह से दर्द झेलना पड़ता है. इस दर्द का उपचार नेचुरल तरीके से होना संभव है.

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : August 4, 2022 5:59 PM IST

स्तनपान (Breastfeeding) कराने के दौरान कई महिलाओं को दर्द का अनुभव होता है. ये दर्द होना सामान्य है. हालांकि अलग-अलग महिलाओं को उनके स्तन में दर्द भी अलग तरीके से हो सकता है. कई बार से दर्द असहनीय होता है तो कई बार चुभन भरा. स्तन में दर्द की समस्या सबसे ज्यादा कष्टदायक होती है. वैसे स्तनों में दर्द होने की कई वजहें हो सकती हैं. जिनके पीछे हार्मोंस का हाथ होता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जब मां के स्तन में ज्यादा दूध बनने लगता है और वो निकल नहीं पाता तो इससे स्तन में दर्द (Breast Pain) होने लगता है. इसके अलावा टाइट ब्रा या पीरियड्स से पहले स्तनों में दर्द हो सकता है. स्तनों में होने वाले दर्द से कुछ नेचुरल उपाय राहत दिला सकते हैं.

स्तन में दर्द से राहत के उपाय

  • जब भी स्तनपान कराएं, उसे पोछने के बजाए सूखने दें.
  • नहाने के दौरान निप्पल्स पर केमिकल युक्त साबुन का इस्तेमाल करने से बचें.
  • बच्चे को जब भी स्तनपान कराएं, तो आराम से और झुककर कराएं.
  • स्तन और निप्पल्स पर हल्के हाथों से मालिश करें ताकि ब्लड सर्क्युलेशन सही रहे ओर दर्द कम रहे.
  • पेट के बल भी सोने से स्तन में दर्द होने लगता है. इस तरह सोने से बचें.
  • निप्पल के पास अगर घाव की वजह से दर्द हो रहा है तो स्तन का दूध उस पर लगाने से आराम मिलेगा.
  • डॉक्टर की सलाह से निप्पल क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं.
  • ब्रा को टाइट ना पहनें. स्तनपान कराती हैं तो ब्रा पहनना अवॉयड करें या ढ़ीली पहनें.

प्रेगनेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं. जिसकी वजह से स्तनों में दर्द होने लगता है. स्तन में दर्द को कम करने के लिए नेचुरल और घरेलू उपाय ही अच्छे होते हैं, इससे बच्चे को भी किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या नहीं होती. अगर फिर भी दर्द ज्यादा हो रहा है तो अपने डॉक्टर से जरुर सलाह लें.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source