
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Medically Verified By: Dr. Shobha Gupta
ivf iui
IUI and IVF: आजकल इनफर्टिलिटी की समस्या कई लोगों में देखने को मिल रही है। कई ऐसे कपल हैं, जिन्हें नेचुरल तरीके से गर्भधारण नहीं करने में काफी मुश्किल हो रही है। जब किसी कपल को कंसीव करने में दिक्कत होती है, तो कोई उसे IUI की सलाह देता है, तो कोई IVF कराने के लिए कहता है। लेकिन, क्या आपको इन दोनों फर्टिलिटी ट्रीटमेंट के बारे में पता है? आपको बता दें कि IUI और IVF, दोनों की प्रक्रिया और सफलता दर अलग-अलग होती है। हालांकि, दोनों उपचार गर्भधारण में मदद करते हैं। आइए, विश्व आईवीएफ दिवस (हर साल 25 जुलाई को मनाया जाता है) के मौके पर मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर, नई दिल्ली की मेडिकल डायरेक्टर और आईवीएफ एक्सपर्ट डॉ. शोभा गुप्ता से जानते हैं कि गर्भधारण के लिए IUI और IVF में से कौन-सा विकल्प ज्यादा बेहतर हो सकता है?
इंट्रायूटेराइन इनसेमिनेशन (IUI) एक बेहद सरल और कम इनवेसिव फर्टिलिटी प्रक्रिया है। इसमें महिला के ओव्यूलेशन के समय स्वस्थ शुक्राणुओं को एक पतली कैथेटर की मदद से सीधे गर्भाशय में डाला जाता है। इससे शुक्राणुओं के अंडाणु तक पहुंचने की संभावना बढ़ जाती है और प्राकृतिक रूप से निषेचन की प्रक्रिया में सहायता मिलती है।
इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) एक फर्टिलिटी ट्रीटमेंट है। इसमें महिला के अंडाणु और पुरुष के शुक्राणु को लैब में एक साथ मिलाकर भ्रूण तैयार किया जाता है। जब यह भ्रूण विकसित हो जाता है, तो इसे गर्भाशय में ट्रांसफर किया जाता है ताकि महिला कंसीव कर सके। भ्रूण ट्रांसफर के कुछ दिनों बाद प्रेग्नेंसी टेस्ट किया जाता है।
Disclaimer: IUI और IVF दोनों ही फर्टिलिटी ट्रीटमेंट हैं। लेकिन, आपके लिए कौन-सा विकल्प सही है, इसका निर्णय डॉक्टर आपकी उम्र, मेडिकल हिस्ट्री, मेडिकल रिपोर्ट और इनफर्टिलिटी के कारण को जानने के लिए बाद ही ले सकते हैं। अगर लंबे समय से प्राकृतिक तरीके से कोशिश करने के बाद भी गर्भधारण नहीं हो रहा है, तो आप डॉक्टर की सलाह पर IUI या IVF का सहारा ले सकते हैं।