Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

IVF और IUI में क्या है अंतर? जानिए डॉक्टर से 

IVF and IUI Difference : आईवीएफ और आईयूआई प्रजनन की एक प्रक्रिया है, जिसकी मदद से प्रेग्नेंसी की संभावना बढ़ जाती है। आइए जानते हैं इसके बीच के अंतर को-

IVF और IUI में क्या है अंतर? जानिए डॉक्टर से 

Written by Kishori Mishra |Updated : April 25, 2024 10:16 AM IST

IVF and IUI Difference : लगभग हर कपल्स को माता-पिता बनने की इच्छा होती है। इसके लिए वे कई तरह के प्रयास भी करते हैं, लेकिन हर कपल्स की पस्थितियां एक जैसी नहीं होती है। प्रेग्नेंसी या कंसीव करने के दौरान कई तरह की कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। कई कपल्स प्राकृतिक तरीके से कंसीव नहीं कर पाते हैं। ऐसे में इसका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ने लगता है। ऐसे में अगर आप आईवीएफ या आईयूआई की मदद से कंसीव करने का प्लान कर रहे हैं, तो सही एक्सपर्ट की सलाह लेना बहुत ही जरूरी होता है। मुख्य रूप से आईवीएफ या के बीच का अंतर समझ लेना बहुत ही जरूरी होता है। ताकि अगर आप अपने हिसाब से सही चुनाव कर सकें। आइए  गुरुग्राम के सीके बिरला हॉस्पिटल मे ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिस्ट की लीड कंसल्टेंट डॉ. आस्था दयाल से जानते हैं आईवीएफ और आईयूआई में क्या है अंतर?

आईवीएफ (इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन) क्या है? Whats is IVF (In-Vitro Fertilization)

आईवीएफ (इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन) वह प्रक्रिया है, जिसमें भ्रूण का निर्माण लैब की डिश में  शरीर के बाहर स्पर्म और एग का संयोजन करके किया जाता है। जब लैब के डिश में भ्रूण विकसित हो जाता है, तो इसे महिला के गर्भाशय में ट्रांसफर किया जाता है। इससे इम्प्लांटेशन के सफल होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है। 

आईयूआई (अंतर्गर्भाशयी गर्भाधान) क्या है? - What is IUI (Intrauterine Insemination)

आईयूआई एक आधुनिक टेनिक है, जो प्रजनन के ट्रीटमेंट में काफी ज्यादा लाभकारी होती है। इस ट्रीटमेंट के दौरान महिला के गर्भाशय में स्पर्म को स्थापित किया जाता है। इस टेकनिक की मदद से एग और स्पर्म के बीच के संपर्क को बढ़ावा दिया जाता है। इससे प्रेग्नेंसी की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है। 

Also Read

More News

IUI और IVF के बीच क्या है अंतर? - Differences between IUI and IVF Fertility Treatments

ध्यान रखें कि अगर आप प्रजनने से जुड़े किसी भी तरह का इलाज ले रहे हैं, तो आपको इन दोनों के बीच का अंतर समझ लेना बहुत ही जरूरी होता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • आईयूआई और आईवीएफ प्रक्रियाओं के बीच काफी बड़ा अंतर होता है। आईवीएफ की प्रक्रिया के दौरान महिलाओं के शरीर के अंडों को बाहर निकालकर और पुरुषों के शरीर के स्पर्म को बाहर निकालकर निषेचित किया जाता है। इसमें भ्रूण का निर्माण लैब में होता है, जिसके बाद इसे गर्भाशय में स्थानांतिरित किया जाता है।
  • वहीं, आईयूआई की प्रक्रिया में पुरुषों के स्पर्प को महिलाओं के गर्भाशय में सीधे तौर पर डाला जाता है, जिसकी मदद से प्रजनन क्षमता को बेहतर किया जाता है।
  • आईवीएफ में सुई की मदद से महिलाओं के अंडों को बाहर करके संजोयित किया जाता है। वहीं, आईयूआई में अंडों को बाहर नहीं किया जाता है।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।