Prenatal Vitamins: क्या है प्रीनेटल विटामिन्स? प्रेग्नेंसी में क्यों जरूरी है इनका सेवन, फायदे, साइड एफेक्ट्स जानें सबकुछ

प्रेग्नेंसी से पहले और पूरे नौ महीने स्वस्थ रहने के लिए महिलाओं को कुछ विटामिन्स लेने की सलाह दी जाती है, जिन्हें प्रीनेटल विटामिन्स कहते हैं। जानिए, क्या हैं इसके फायदे और साइड एफेक्ट्स....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : February 3, 2021 1:31 AM IST

Prenatal Vitamins Benefits in Hindi: गर्भावस्था के दौरान हर गर्भवती महिला (Pregnant women) को पूरे नौ महीने स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी डायट की सबसे अधिक जरूरत होती है, ताकि शरीर में किसी भी पोषक तत्व की कमी ना हो पाए। कई बार कुछ महिलाएं ठीक से खाना नहीं खाती हैं, डायट में उन चीजों को शामिल नहीं करती हैं, जो प्रेग्नेंसी (Pregnancy) में उनके और गर्भ में पल रहे शिशु के लिए जरूरी होता है। ऐसे में आपके शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स की कमी हो सकती है, जिससे डिलीवरी के दौरान समस्याएं आ सकती हैं। ऐसे में प्रसवपूर्व विटामिन्स यानी प्रीनेटल विटामिन्स (Prenatal Vitamins in hindi) का सेवन करना जरूरी हो जाता है। हालांकि, जब आपके डॉक्टर प्रीनेटल विटामिन्स लेने की सलाह दें, तो ही इनका सेवन करें। ये सप्लीमेंट्स डेली डायट में आए पोषण संबंधी कमी की भी पूर्ति करते हैं। जानें, प्रीनेटल विटामिन्स (Prenatal Vitamins Benefits in pregnancy in Hindi) के बारे में सबकुछ-

क्या है प्रीनेटल विटामिन्स? (What is Prenatal vitamins?)

प्रसवपूर्व विटामिन (Prenatal vitamins) मल्टीविटामिन-मिनरल सप्लीमेंट्स होते हैं, जो गर्भावस्था से पहले और प्रेग्नेंसी के पूरे नौ महीने लिया जाता है। इसे आप डिलीवरी के बाद स्तनपान कराने के दौरान भी ले सकती हैं। हालांकि, इन विटामिन्स को लेने का ये मतलब बिल्कुल नहीं होता कि आप एक हेल्दी डायट लेना छोड़ दें। ये कुछ ऐसे सप्लीमेंट्स होते हैं, जो हेल्दी प्रेग्नेंसी को बढ़ावा देते हैं। इनमें कुछ ऐसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो एक गर्भवती महिला के लिए जरूरी होते हैं। इनमें मुख्य रूप से फॉलिक एसिड, आयरन और विटामिन ए होते हैं। इसके अलावा, विटामिन सी, डी, ई, मिनरल्स, कैल्शियम, जिंक, आयोडीन और कॉपर भी शामिल होते हैं।

प्रीनेटल विटामिन्स में जरूरी हैं ये चीजें

  • फॉलिक एसिड
  • कैल्शियम
  • विटामिन सी
  • विटामिन डी, ई, बी12
  • थायमिन, नियासिन, राइबोफ्लेविन
  • जिंक, आयरन, आयोडिन

प्रीनेटल विटामिन्स क्यों महत्वपूर्ण हैं?

गर्भावस्था के दिनों में आम दिनों के मुकाबले एक गर्भवती महिला को आयरन और फॉलिक एसिड (Prenatal Vitamins Benefits) की अधिक जरूरत होती है। इसके कारण निम्न हैं-

  • न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट्स से बचाए।
  • ये दोनों ही विटामिन्स प्लेसेंटा और भ्रूण (Fetus) के विकास में मदद करते हैं।
  • शिशु का विकास सही और स्वस्थ तरीके से होता है।
  • ये विटामिन्स शरीर के नर्व्स, मांसपेशियों और इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करते हैं, उन्हें स्वस्थ रखते हैं।

कब शुरू करना चाहिए प्रीनेटल विटामिन्स का सेवन?

औमतौर पर गर्भधारण करने से पहले ही एक महिला को प्रीनेटल विटामिन्स का सेवन (Prenatal Vitamins Benefits & Importance) शुरू कर देना चाहिए। इतना ही नहीं, ये इतने महत्वपूर्ण और हेल्दी विटामिन्स होते हैं कि एक महिला को अपने रिप्रोडक्टिव उम्र में लगातार सेवन करना चाहिए।

प्रीनेटल विटामिन्स के साइड एफेक्ट्स भी होते हैं?

इन विटामिन्स के सेवन से बहुत गंभीर दुष्प्रभाव देखने को नहीं मिलते हैं। कुछ महिलाओं में कब्ज (Constipation) की समस्या हो सकती है। किसी भी तरह के साइड एफेक्ट्स से बचने के लिए आप नीचे बताए गए उपायों को फॉलो करें-

  • इन सप्लीमेंट्स का सेवन करती हैं, तो तरल पदार्थ का सेवन अधिक करें।
  • फाइबर से भरपूर फूड्स खाएं।
  • प्रतिदिन एक्सरसाइज करें।
  • डॉक्टर से कब्ज की समस्या को दूर करने के बारे में सलाह लें।

प्रीनेटल विटामिन्स और डायट टिप्स

  • फॉलिक एसिड से भरपूर चीजें खाएं जैसे नट्स, बीन्स, खट्टे फल, हरी पत्तेदार सब्जियां आदि।
  • आयरन प्राप्त करने के लिए अंडा, सीफूड, अनाज, ब्रेड, पास्ता, हरी सब्जी, लीन मीट, नट्स, किशमिश, सूखे मेवे आदि का सेवन करें।
  • कैल्शियम की प्राप्ति खाद्य पदार्थ के जरिए करने के लिए दूध, दही, चीज, ब्रोकली, संतरे का जूस आदि पिएं।
  • विटामिन डी की कमी शरीर में ना होने पाए इसके लिए डायट में फैटी फिश जैसे सैल्मन, दूध, अनाज आदि का सेवन करें।
  • आयोडीन के लिए ब्रेड, दूध, चीज, मछली, दही, आयोडाइज्ड नमक का सेवन करें।

प्रेगनेंसी में सूपरफूड से कम नहीं है अमरूद, खून की कमी और इन 5 समस्‍याओं से बचाता है ये फल

प्रेगनेंसी के इन 5 शुरुआती संकेतों में लापरवाही बढ़ा देती है गर्भपात का खतरा, ऐसे पहचानें ये लक्षण

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.