Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

प्रेगनेंट होते ही लेना शुरू कर दें फोलिक एसिड, लापरवाही से बच्चे का दिमाग और रीढ़ दोनों हो सकते हैं कमजोर

फोलिक एसिड (folic acid) की कम मात्रा की वजह से बच्चे के मस्तिष्क या स्पाइन में दोष पैदा हो सकता है और बच्चे में जन्मजात विकलांगता और यहां तक कि मौत भी हो सकती है। जानें कितना जरूरी है फोलिक एसिड का सेवन।

प्रेगनेंट होते ही लेना शुरू कर दें फोलिक एसिड, लापरवाही से बच्चे का दिमाग और रीढ़ दोनों हो सकते हैं कमजोर
प्रेगनेंट होते ही लेना शुरू कर दें फोलिक एसिड, लापरवाही से बच्चे का दिमाग और रीढ़ दोनों हो सकते हैं कमजोर

Written by Jitendra Gupta |Published : January 26, 2021 2:25 PM IST

फोलिक एसिड (folic acid) विटामिन बी का एक रूप होता है जो नई कोशिकाओं को बनाता है और यह मां के पेट में एक स्वस्थ्य बच्चे के विकास में बहुत महत्वपूर्ण होता है। फोलिक एसिड की कमी से न्यूरल ट्यूब डिफेक्टस (एनटीडी) जैसे कि स्पाइना बिफिडा, एनासेफली, एन्सेफेलोसेले, क्रानियोसेरिएकिसिस और इनसिनफेली हो सकता है। डाक्टरों के अनुसार, गर्भावस्था के दौरान अपर्याप्त फोलिक एसिड से बच्चे में गंभीर जन्मजात दोष हो सकते है। गर्भावस्था प्लान करने से पहले फोलिक एसिड (folic acid)का सेवन शुरू करें।

मिराकल्स मेडीक्लीनिक और अपोलो क्रेडल हॉस्पिटल, गुरुग्राम के गायनेकोलोजी और ऑब्सटेट्रिक्स-सीनियर कंसल्टेंट डॉ नेहा गुप्ता कहती हैं, " स्पाइना बिफिडा और एनासेफली एनटीडी का सबसे कॉमन टाइप होता है, यह कम फोलिक एसिड (folic acid) की मात्रा की वजह से होता है। इससे बच्चे के मस्तिष्क या स्पाइन में दोष पैदा हो सकता है और बच्चे में जन्मजात विकलांगता और यहां तक कि मौत भी हो सकती है। यह दोष तब होता है जब न्यूरल ट्यूब मस्तिष्क में चली जाती है और स्पाइन का विकास अच्छे तरीके से नहीं हो पाता है। इससे बच्चे का मस्तिष्क और स्पाइन डैमेज होता है। यह गर्भधारण के शुरूआती कुछ हफ़्तों में ही हो सकता है या उस दौरान भी हो सकता है जब महिला को गर्भवती होने का पता चलता है। फोलिक सप्लीमेंट की पर्याप्त मात्रा लेने से एनटीडी होने की संभावना को 41% तक कम हो सकती है और इससे अन्य जन्म दोषों जैसे कि फांक होंठ और तालु और कुछ हार्ट की समस्याएं को रोकने में मदद कर सकती है।"

डॉक्टरों का कहना है कि हालांकि महिलाओं के लिए रोजाना अधिकतम फोलिक एसिड की मात्रा लेने का कोई पैमाना नहीं है, लेकिन एक दिन में 800 एमसीजी या इससे कम फोलिक एसिड (folic acid)का सेवन करना उचित होता है। डाक्टरों का कहना है कि हमारे डेली डाईट में कई खाद्य पदार्थ फोलिक एसिड की हर दिन की जरुरत को पूरा कर सकते हैं, जो महिलाएं गर्भवती होने की योजना बना रही हैं या पहले से ही गर्भवती है उन्हें अतिरिक्त मदद की जरुरत हो सकती है।

Also Read

More News

डॉ नेहा गुप्ता ने आगे कहा, "साबुत-गेहूं के प्रोडक्ट और दाल के साथ-साथ सब्जियों और फलों जैसे शतावरी, मटर, बीट्स, ब्रोकोली, पालक, और संतरे फोलिक एसिड के अच्छे स्रोत के रूप में जाने जाते हैं। इन स्त्रोतों से मिलने वाले हर दिन का फोलिक एसिड का डोज अधिकतम 250 से 300 mcg ता है, जो महिलाएं गर्भावस्था के लिए प्लान बना रही है या गर्भवती हो चुकी है उन्हें इससे ज्यादा 400 से 800 mcg फोलिक एसिड (folic acid) हर दिन लेना चाहिए। ऐसी महिलाएं जिन्हें एनटीडी, डायबिटीज या जो एंटी-एपिलेप्टिक दवाओं का इस्तेमाल करती हैं उन्हें 5 मिग्रा फोलिक एसिड की जरुरत होती है।

उन्होंने कहा कि अगर पीरियड 4 से 5 दिन देर से होता है तुरंत अपने गायनेकोलोजिस्ट से संपर्क करना चाहिए ताकि यह पता लग सके कि आप गर्भवती है या नहीं, गर्भवती होने पर तुरंत ही फोलिक एसिड का सेवन शुरू कर देना चाहिए। गर्भधारण करने से पहले काउंसलिंग करने से महिलाओं की फोलिक एसिड की जरूरतों के मैनेजमेंट में मदद मिलती है और इससे बेहतर मैनेजमेंट निर्धारित होता है। अगर किसी महिला को या उसके बायोलोजिकल पिता को न्यूरल ट्यूब दोष हो, यह पहले महिला को गर्भावस्था में एनटीडी का पता चला हो या उसे डायबिटीज तथा वह एपिलेप्सी कंट्रोल मेडिकेशन पर हो तो उसे फोलिक एसिड डोज की मात्रा ज्यादा लेनी चाहिए।"

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

कितना जरूरी है फोलिक एसिड का सेवन (folic acid)

  • फोलिक एसिड (folic acid) की कमी से न्यूरल ट्यूब डिफेक्टस (एनटीडी) जैसे कि स्पाइना बिफिडा, एनासेफली, एन्सेफेलोसेले, क्रानियोसेरिएकिसिस और इनसिनफेली हो सकता है।
  • फोलिक सप्लीमेंट की पर्याप्त मात्रा लेने से एनटीडी होने की संभावना 41% तक कम हो सकती है और इससे अन्य जन्म दोषों जैसे कि फांक होंठ और तालु और कुछ हार्ट की समस्याएं को रोकने में मदद कर सकती है।
  • डाइट से मिलने वाले हर दिन का फोलिक एसिड का डोज अधिकतम 250 से 300 mcg होना चाहिए, जो महिलाएं गर्भावस्था के लिए प्लान बना रही है या गर्भवती हो चुकी है उन्हें इससे ज्यादा 400 से 800 mcg फोलिक एसिड (folic acid) हर दिन लेना चाहिए।
  • गर्भधारण करने से पहले काउंसलिंग करने से महिलाओं की फोलिक एसिड की जरूरतों के मैनेजमेंट में मदद मिलती है और इससे बेहतर मैनेजमेंट निर्धारित होता है।

सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी से बच्चों के विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है इसलिए मिराकल्स मेडीक्लीनिक और अपोलो क्रेडल हॉस्पिटल, गुरुग्राम के डाक्टरों ने चेतावानी दी है कि अगर गर्भवती महिलाएं फोलिक एसिड की पर्याप्त मात्रा नहीं ग्रहण कर रही हैं तो इससे उनके बच्चे में गंभीर जन्मदोष हो सकते है।

About the Author

... Read More